बरेली। उत्तर प्रदेश सरकार ने होली के त्योहार से पहले बरेली को ‘जनरथ’ बसों का तोहफा दिया है। ये बसें मंगलवार से सड़कों पर फर्राटा भरने लगी हैं। फिलहाल परिवहन निगम ने 15 बसों की पहली खेप बरेली रोडवेज को भेज दी है। बाकी की 10 बसें जल्द उपलब्ध कराई जाएंगी।
बरेली क्षेत्र को मिलीं जनरथ बसों में 8 बरेली डिपो और 7 रुहेलखंड डिपो को दी गई हैं। पहली बस मंगलवार सुबह जयपुर के लिए भेजी गई। इसे आरएम एसके मुखर्जी ने रवाना किया। एआरएम कार्मिक चीनी प्रसाद ने बताया कि 2×2 की यह बसें फिलहाल जयपुर के लिए एक, दिल्ली के लिए तीन, देरहादून और आगरा के लिए दो-दो और कानपुर के लिए दो बसें चलाई जाएंगी। इसमें कानपुर के लिए एक बस हल्द्वानी से बरेली होकर जाएगी।
उन्होंने बताया कि आगरा के लिए बस का समय दोपहर एक बजे और रात 10 बजे रहेगा। जयपुर और देहरादून के लिए बस का समय रात 8 बजे निर्धारित किया गया है। यह सभी बसें पुराना बस स्टैंड से रवाना होंगी। कानपुर एक बस दोपहर एक बजे सेटेलाइट बस स्टैंड से रवाना होगी और दूसरी हल्द्वानी से आने वाली बस रात 11:30 पुराना बस स्टैंड हो कर जाएगी। इसके अलावा दिल्ली के लिए फिलहाल तीन बसें चलाई गई हैं। जो दोनों बस स्टैंड से चलेंगी। इसका समय अभी निर्धारित नहीं किया गया है।