फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाम का कहर.. दो हिस्सों में बंटा शहर

विज्ञापन
श्यामगंज पुल पर लगा जाम। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन

इधर श्यामगंज से शाहदाना और उधर सौ फुटा रोड पर लगा रहा सुबह से शाम तक जाम
विज्ञापन

श्यामगंज फ्लाईओवर पर जेसीबी खराब हुई, सौ फुटा रोड पर ट्रक फंसा
घंटों इधर से उधर आने-जाने को तरसे शहर के लोग, गलियां भी जाम

बरेली। शहर में कहीं भी आवाजाही के लिए अब कम ही रास्ते बचे हैं। जल निगम की ओर से खोदाई के लिए कई रास्ते पूरी तरह बंद कर दिए जाने के बाद बाकी रास्तों पर ट्रैफिक लोड इस कदर बढ़ गया है कि उन पर जब-तब जाम लग रहा है। शनिवार को सौ फुटा रोड पर एक ट्रक फंस जाने की वजह से सुबह से शाम तक जाम लगा रहा तो श्यामगंज फ्लाईओवर पर खराब हुई जेसीबी ने ट्रैफिक रोक दिया। फ्लाईओवर का ट्रैफिक इसके बाद नीचे सर्विस रोड से गुजरा तो वहां भी जाम लग गया।
राजेंद्रनगर, डीडीपुरम और इज्जतनगर की ओर जाने वाले तीन में से दो रास्तों पर जाम लग जाने की वजह से शहर कई घंटों तक दो हिस्सों में बंटा रहा। तीसरे संजयनगर रोड पर भी इस कदर ट्रैफिक बढ़ गया कि लोगों का निकलना मुश्किल हो गया। सौ फुटा पर सुबह ही जाम लग गया था। यहां वीर सावरकर नगर के पास कुछ दिन पहले पानी की पाइपलाइन ठीक करने के लिए गड्ढा खोदा गया था। लोगों ने बताया कि काम पूरा होने के बाद गड्ढे को ठीक तरह बंद नहीं किया गया। शुक्रवार रात एक ट्रक गुजरा तो मिट्टी धंसने से उसका पहिया गड्ढे में फंस गया और फिर काफी कोशिश के बावजूद निकलने में नहीं आया।
विज्ञापन

नतीजा यह हुआ कि सुबह होने के बाद जैसे ही सड़क पर ट्रैफिक बढ़ा, वैसे ही सौ फुटा रोड पर जाम भी लगना शुरू हो गया। दस बजे तक किसी तरह ट्रैफिक एक लेन से निकलता रहा लेकिन फिर तमाम वाहनों के आमने-सामने आ जाने से पूरी तरह जाम लग गया। इसके बाद यहां शाम तक जाम खुलने में नहीं आया।
विज्ञापन

श्यामगंज में फ्लाईओवर पर जेसीबी खराब हो जाने की वजह से जाम लगा। शनिवार दोपहर शाहदाना की ओर से आ रही यह जेसीबी पुल के बीचोबीच खराब हो गई। कुछ ही देर में दोनों तरफ वाहनों की कतारें लग गईं और जाम लग गया। जेसीबी के साथ आ रहे नगर निगम के अतिक्रमण विरोधी दस्ते ने जैसे-तैसे जेसीबी को पुल पर एक किनारे किया लेकिन इतनी ही देर में फ्लाईओवर के नीचे ट्रैफिक इतना ज्यादा बढ़ गया कि सर्विस रोड पर भी जाम लग गया। यहां भी हालात कई घंटों में सामान्य हो पाए।

ट्रैफिक पुलिस के लिए जल निगम दुश्मन पर टेंपो-ई रिक्शा वाले सगे

जाम से जूझते शहर में आम लोग तो हर वक्त दिक्कत झेलते हैं, कभी-कभार जब जाम की स्थिति भीषण हो जाती है तो ट्रैफिक पुलिस को भी मशक्कत करनी पड़ती है। जल निगम के सड़कों की खोदाई करने के अलावा जाम लगने का दूसरे सबसे बड़ा कारण सड़कों पर टेंपो और ई रिक्शा वालों की अराजकता है जो कहीं भी सड़क पर खड़े होकर ट्रैफिक को रोक देते हैं। चौराहों का और बुरा हाल है जहां टेंपो और ई रिक्शा की हमेशा भरमार रहती है। मौलाना आजाद इंटर कॉलेज गेट के सामने दिन भर ऑटो, टेंपो और ई-रिक्शा अड्डा जमाए रहते हैं। इसके बावजूद ट्रैफिक पुलिस के लोग शहर की दुर्दशा के लिए जल निगम को तो जिम्मेदार बताते हैं लेकिन टेंपो और ई रिक्शा वालों को काबू में रखने के लिए कोई कोशिश नहीं करते।

सौ फुटा रोड से गुजर रहा है दिल्ली का ट्रैफिक, जाम लगना आम बात

चौपुला पर फ्लाईओवर के निर्माण की वजह से सौ फुटा रोड पर ट्रैफिक का दबाव बढ़ गया है। दिल्ली की तरफ आने-जाने वाले भारी वाहन अब सौ फुटा रोड से ही गुजरने लगे हैं। इसके अलावा नैनीताल रोड का ट्रैफिक भी इसी रोड पर रहता है। इस वजह से इस रोड पर वैसे ही अक्सर जाम लगता रहता है। शनिवार को यहां ट्रक फंसा तो इसी वजह से भीषण जाम लग गया।

रोडवेज बसों का रूट बना श्यामगंज जाम के साथ हादसे का भी खतरा

ईसाईयों की पुलिया से बियावानी चौराहे होते हुए चौकी चौराहा जाने वाला रोड बंद होने के कारण रोडवेज बसें इन दिनों श्यामगंज-कालीबाड़ी होकर निकल रही हैं। शहर के सामान्य ट्रैफिक का दबाव भी इसी रोड पर है। सिविल लाइंस, चौपुला के साथ जंक्शन की ओर जाने वाले लोग भी इसी रोड से गुजर रहे हैं। श्यामगंज शहर का सर्वाधिक भीड़भाड़ वाले बाजारों में से एक है लिहाजा इस कदर ट्रैफिक गुजरने से यहां जाम तो लग ही रहा है, साथ ही हादसे का भी खतरा बढ़ गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें