फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिन की बंदी के बाद खुले बाजार में भीड़भाड़ से जाम

विज्ञापन
खरीदारी करते लोग। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन

बगैर मास्क लगाए खरीददारी करने पहुंचे कई लोग

बरेली। दो दिन की साप्ताहिक बंदी के बाद सोमवार को खुले बाजार में हर तरफ बेतहाशा भीड़ नजर आई। शहर के प्रमुख चौराहों पर पूरे दिन जाम की स्थिति रही। भीड़भाड़ में तमाम लोगों के चेहरों से मास्क भी गायब दिखा।
विज्ञापन

एक तो सोमवार को दो दिन की बंदी के बाद बाजार खुला, दूसरे रेस्टोरेंट, होटल और बार को भी खोलने की इजाजत मिल गई लिहाजा शहर में आम दिनों के मुकाबले ज्यादा भीड़भाड़ दिखाई दी। पटेल चौक, सिविल लाइंस, कुतुबखाना समेत शहर के सभी प्रमुख बाजारों में सबसे ज्यादा बुरा हाल दिखाई दिया। भीड़भाड़ में आपसी दूरी के मानक तो टूटे ही, तमाम लोग बगैर मास्क लगाए ही खरीददारी करने निकल पड़े थे। श्यामगंज की किराना मंडी में भी बेतहाशा भीड़भाड़ होने की वजह से पूरे दिन जाम जैसे हालात नजर आए। मुख्य सड़कों पर कई बार ज्यादा देर के लिए जाम लगा तो लोगों ने छोटी-छोटी गलियों का रास्ता पकड़ लिया। इस कारण गलियों में भी भीड़भाड़ रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें