पीलीभीत के जहानाबाद के कंजानाथ पट्टी का था निवासी
नवाबगंज। कस्बे में चल रहे श्रीराम लीला मेले में बुधवार की सुबह एक जलजीरा के विक्रेता की ठेले पर ही संदिग्ध हालात में मौत हो गई। सुबह जब ग्राहक जलजीरा लेने आया तो घटना की जानकारी हुई। सूचना पर आई पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। परिजनों ने पोस्टमाॅर्टम कराने से मना करते हुए लिखित में एक पत्र थाना नवाबगंज में दे दिया है। पुलिस ने शव को उनके सुपुर्द कर दिया है।
पुलिस के अनुसार जनपद पीलीभीत के थाना जहानाबाद क्षेत्र के कंजानाथ पट्टी निवासी 51 वर्षीय रामसेवक कस्बे में श्रीराम लीला मेला और बाजारों में जलजीरा का ठेला लगाते थे। बुधवार की सुबह आठ बजे के आसपास उनका शव ठेले पर पड़ा मिला। इससे आसपास लोगों में हलचल देखी गई। ग्राहकों की सूचना पर आई पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंच गए।
कोतवाल अरुण कुमार ने बताया कि मेले में एक जलजीरा बेचने वाले की मौत हो गई है। परिजनों ने पोस्टमाॅर्टम कराने से मना कर दिया है। मेला कमेटी ने भी कोई भी कार्रवाई न करने की बता कही है। संवाद