इन गांवों में जलापूर्ति नहीं हो सकी चालू
- नवाबगंज : ग्राम पंचायत किशनपुर कुइया, बबूरा-बबूरी, बरखन, खतौआ।
- बहेड़ी : गुड़वारा, मुड़िया मुकर्रमपुर, सैदपुर, मितिडांडी, हसनपुर, मुरचौड़ा समेत 24 गांवों में काम अधूरा है।
- क्योलड़िया : गुलड़िया लेखराज में दो साल बाद भी टंकी का निर्माण अधूरा है। यहां से रुकुमपुर, चंद्रपुर ख्यालीराम गांवों के ग्रामीणों को पानी मिलना है।
- फतेहगंज पूर्वी : बिलपुर ग्राम पंचायत के अत्तू नगला व भगवानपुर कुंदन ग्राम पंचायत के निवड़िया गांव में ओवरहेड टैंक अधूरा पड़ा है।
- शीशगढ़ : गिरधरपुर, जगत, बिल्सा, बल्ली, जाफरपुर, मानपुर में काम अधूरे हैं।
- मीरगंज : पैगानगरी, दिबना, सुजातपुर, नंदगांव, गनेशपुर, बसई आदि गांवों में पाइप लाइन तो बिछा दी गई, लेकिन टोटियां नहीं लगाई गईं।
जल निगम ग्रामीण के अधिशासी अभियंता कुमकुम गंगवार ने बताया कि 65 फीसदी काम पूरा हो गया है। अधिकतर जगह पाइप लाइन बिछा दी गई है। कुछ जगहों पर मुख्य कनेक्शन से जोड़ा जाना बाकी है। आठ माह से फर्म ने काम बंद कर रखा था। फिलहाल धीरे-धीरे फर्म ने काम चालू कराया है।