बरेली। शहर के मूल निवासी व कन्नौज के जेल अधीक्षक मोहम्मद अकरम खान को माउंट आबू में नेहरू लिटरेसी अवार्ड से सम्मानित किया गया। जेलों में साक्षरता कार्यक्रम की मुहिम चलाने के लिए उन्हें यह सम्मान मिला है।
शहर के मोहल्ला कोट निवासी अकरम खान जेलर के तौर पर कई जेलों में सेवाएं दे चुके हैं। वह फिलहाल कन्नौज जेल के अधीक्षक हैं। अकरम खान को ब्रह्मकुमारी के हेड क्वार्टर माउंट आबू में संस्था के एडिशनल सेकेट्री जनरल मृत्युंजय कुमार ने सम्मान दिया। कहा कि उप्र की जेलों में बंदियों की साक्षरता के लिए बेहतर काम करने के लिए अकरम खान को जाना जाता है। उन्होंने इस बारे में पुस्तकें भी लिखी हैं। आशा जताई कि भविष्य में वह और ज्यादा कर्मठता से अपना काम करेंगे। इस मौके पर ब्रह्मकुमारी परिवार के सदस्य व प्रौढ़ शिक्षा से जुड़े अधिकारी मौजूद रहे। ब्यूरो