फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘जय जवान’ के लिए बनने लगा माहौल

Sun, 23 Oct 2016 12:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली
विज्ञापन
जय जवान रथ - फोटो : बरेली, अमर उजाला
विज्ञापन
‘जय जवान’ थीम पर सज रहे अमर उजाला दिवाली कार्निवल के चार दिवसीय आयोजन के लिए शहर में माहौल बनने लगा है। शनिवार को शहर में घूमे जय जवान रथ को बड़ी संख्या में लोगों ने मोमबत्तियां और रक्षासूत्र (कलावा) उपलब्ध कराकर देशभक्ति की भावना का परिचय दिया। रविवार को भी रथ शहर में घर-घर जाएगा। इसके लिए उपलब्ध कराई जाने वाली मोमबत्तियां सोमवार 24 अक्तूबर की शाम को डीडीपुरम स्थित शहीद चौक पर सामूहिक रूप से प्रज्वलित करके उड़ी के शहीदों को श्रद्धांजलि दी जाएगी। इसके साथ ही दिवाली कार्निवल का रंगारंग आगाज हो जाएगा। वहीं, रक्षासूत्र सरहद पर लड़ रहे भारतीय सुरक्षा बलों के जवानों को उनका मनोबल बढ़ाने के लिए भेजे जाएंगे।
विज्ञापन


सिद्धि विनायक के छात्रों ने लिखे स्लोगन
दिवाली कार्निवल में 26 अक्तूबर को निकाली जाने वाले जय जवान यात्रा के दौरान प्रदर्शित किए जाने वाले देशभक्ति से प्रेरित स्लोगन सिद्धि विनायक ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट के छात्रों ने लिखने शुरू कर दिए। इंस्टीट्यूट के छात्रों ने बेहद उत्साह के साथ जय जवान थीम पर स्लोगन लिखे हैं। इस स्लोगन प्रतियोगिता में लिखे स्लोगनों को बढ़कर निर्णायक मंडल के सदस्य सबसे बेहद तीन स्लोगन को प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार के लिए चयनित करेंगे। छात्रों को सिद्धि विनायक इंस्टीट्यृूट के चेयरमैन अनमोल कपूर ने प्रेरित किया।

मढ़ीनाथ में चुनी गईं हेल्दी बेबी
अमर उजाला दिवाली कार्निवल के कार्यक्रमों की कड़ी में ‘बेटी ही बचाएगी’ सब थीम पर एसआरएमएस की ओर से ‘स्वस्थ बेटी-स्वस्थ मां प्रतियोगिता’ शनिवार से शुरू हो गई। यह दूसरा कैंप मढ़ीनाथ संतोषी माता मंदिर में लगाया गया। इसमें परीक्षण के आधार पर चार आयु श्रेणियों में एक-एक स्वस्थ बेटी का चयन हुआ। छह माह तक की श्रेणी में तुलसी, वंशिका, साक्षी, छह से 12 माह तक की श्रेणी में विदुषी, सत्यप्रिया, जान्हवी कश्यप, 12 से 24 माह तक की श्रेणी में पूर्वी, मणि, अनुप्रिया और 24 से 60 माह तक की श्रेणी में अभिरानी, परी, रितिका और नव्या को स्वस्थ बेटी के रूप में चुना गया।
विज्ञापन

सोमवार को सुबह 10 से अपरान्ह दो बजे तक हजियापुर स्थित सरिता प्रवेश बाल विद्यालय में और 25 अक्तूबर को गंगापुर स्थित आशीर्वाद धर्मशाला में कैंप का आयोजन किया जाएगा। कैंपों में चुनी जाने वालीं स्वस्थ बेटियों को डीडीपुरम में लगने वाले दिवाली कार्निवल में 25 अक्तूबर को शाम चार बजे पुरस्कृत किया जाएगा।

जायका बरेली का-स्वाद अब घर का
दिवाली कार्निवल में प्रत्येक दिन मारिया डे की ओर से ‘जायका बरेली का- स्वाद अब घर का’ के तहत प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जाएगा। इसमें शामिल होने के लिए आपको दिवाली कार्निवल के दौरान अमर उजाला में प्रकाशित कूपन काटकर मारिया डे आउटलेट के ड्राप बॉक्स में डालने होंगे। हर दिन शाम को ड्रा के जरिए प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार निकाले जाएंगे।

स्मार्ट इलाके पुरस्कृत होंगे
अमर उजाला दिवाली कार्निवाल के अंतिम दिन 27 अक्तूबर को बीएल एग्रो की ओर से स्मार्ट सिटी थीम के तहत पांच श्रेणियों के आवासीय इलाकों को स्मार्ट के रूप में पुरस्कृत किया जाएगा। इनमें स्मार्ट हाउसिंग सोसायटी, स्मार्ट सरकारी कालोनी, स्मार्ट कालोनी, स्मार्ट मलिन बस्ती और स्मार्ट घनी आबादी वाले इलाके पुरस्कृत होंगे। पांचों श्रेणियों में पांचों आवासीय इलाकों को चिन्हित किया जा रहा है।

यूथ महोत्सव देशभक्ति से सराबोर होगा
दिवाली कार्निवल में तीन दिन- 25, 26 और 27 अक्तूबर को यूथ महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। तीनों दिन दोपहर दो बजे से सायं पांच बजे तक ‘जय जवान’ थीम पर देशभक्ति की धुनों के साथ गीत-संगीत, नृत्य और बैंड के आयोजन होंगे। इसमें शहर के कई स्कूलों और कॉलेजों के छात्र-छात्राएं प्रस्तुति देंगे।

इन्वर्टिस में होगा दीपोत्सव
अमर उजाला दिवाली कार्निवल की कड़ी में इन्वर्टिस विश्वविद्यालय अपने कैंपस में दीपोत्सव का आयोजन करेगा। इसमें बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं की भागीदारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें