फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों ने लगाया भमोरा आंवला मार्ग पर जाम एसडीएम ने बिजली पानी लकड़ी इंतजाम का किया वायदा।

विज्ञापन
आंवला-भमोरा मार्ग पर धरने पर बैठे किसान।
विज्ञापन
इफको आंवला। इफको प्रबंधन के खिलाफ करीब दो सप्ताह से धरना-प्रदर्शन कर रहे किसानों का शनिवार को सब्र टूट गया। गुस्साए किसानों ने आंवला-भमोरा रोड पर जाम लगा दिया। सूचना पर एसडीएम और सीओ ने मौके पर पहुंचकर किसानों को समझाकर जाम खुलवाया। अफसरों ने किसानों को इफको प्रबंधन से बात करके जल्द मामले का हल निकालने का आश्वासन दिया। साथ ही धरनास्थल पर बिजली, पानी और अलाव की व्यवस्था कराने का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन

भूदाताओं को नौकरी देने के साथ ही अन्य मांगों को लेकर भाकियू करीब 15 दिन से इफको प्रबंधन के खिलाफ संयंत्र के बाहर धरना प्रदर्शन कर रहा है। शनिवार को धरनास्थल पर किसानों की पंचायत बुलाई गई थी। प्रशासन से कई बार धरनास्थल पर अलाव सहित अन्य इंतजाम करने की मांग करने के बावजूद जब कोई सुनवाई नहीं हुई तो शनिवार को भारी संख्या में किसान भामोरा-आंवला रोड पर बैठ गए। इससे रोड पर लंबा जाम लग गया। जाम की सूचना पर एसडीएम एन राम और सीओ चमन सिंह चावड़ा फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने किसानों को समझाकर जाम खुलवाया। उन्होंने इफको प्रबंधन से किसानों की जल्द वार्ता कराने के साथ ही धरनास्थल पर बिजली, पानी और अलाव की व्यवस्था करने का आश्वासन दिया। एसडीएम ने कहा कि जल्द इफको प्रबंधन से बात करके इस मामले का हल निकाला जाएगा। इस दौरान चौधरी शिशुपाल सिंह, ढाकन लाल गंगवार सहित तमाम किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें