फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भइया दूज से लौटे लोग तो लग गया जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। दीवाली पर्व और भइया दूज मानकर लोगों ने घर वापसी शुरू कर दी है। गुरुवार को शहर के प्रमुख स्थानों पर इस वापसी की वजह से जाम लग गया। अयूब खां चौराहे पर रन फॉर यूनिटी की वजह से एक साइड में वाहन चले तो भी दूसरी ओर जाम के हालात बने रहे।
विज्ञापन

दीवाली के बाद भइया दूज पर्व को लेकर वाहनों में भीड़ बढ़ी थी। बुधवार को परवा की वजह से लोगों ने वापसी नहीं की तो वाहनों में स्थिति सामान्य रही। वहीं, गुरुवार को वाहनों में खासी भीड़ नजर आई। इनमें भी महिलाओं और बच्चों की संख्या अधिक थी। रविवार तक यही स्थिति बनी रहने के आसार हैं। बस से लेकर टेंपो व अन्य वाहनों में मुसाफिरों की भीड़ थी वहीं कारों की संख्या भी बेहिसाब थी। चौपुला, सेटेलाइट चौराहा व अन्य प्रमुख स्थानों पर वाहनों की बढ़ी संख्या से जाम जैसे हालात रहे। हालांकि हर जगह ट्रैफिक पुलिस मुस्तैद रही और सिविल पुलिस की मदद से जाम खुलवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें