बिशारतगंज। दुकान से निकालने पर गुस्साए नौकर ने भाई के साथ किराना व्यापारी की पिटाई कर दी। सूचना पर व्यापार मंडल पदाधिकारियों ने हंगामा करते हुए थाने में तहरीर दी।
कस्बे के वार्ड नंबर चार निवासी चंद्रप्रकाश साहू की बस स्टैंड तिराहे पर किराना की दुकान है। गुरुवार सुबह करीब 8 बजे चंद्रप्रकाश दुकान खोल रहे थे। इसी दौरान उनका पुराना नौकर रोहित अपने भाई के साथ आया और उन पर हमला कर दिया। बुरी तहरी पीटने के बाद दोनों वहां से भाग गए। घटना की जानकारी मिलते ही व्यापारियों की भारी भीड़ मौके पर जमा हो गई। गुस्साए व्यापारियों ने घटना का विरोध करते हुए बिशारतगंज थाने पहुंचकर दोनों आरोपियों विरुद्ध तहरीर दी। एसआई अमित कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस दोनों आरोपियों की तलाश कर रही है। व्यापार मंडल के नगर महामंत्री प्रेम साहू ने बताया कि यदि शीघ्र ही आरोपियों को नहीं पकड़ा गया तो व्यापारी आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। संवाद