फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: अंतरमंडलीय क्रिकेट टूर्नामेंट व एथलेटिक्स में इज्जतनगर मंडल अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। रेलवे सुरक्षा बल की ओर से नौ से 14 अप्रैल तक रेलवे स्पोर्ट्स स्टेडियम में रेलवे सुरक्षा बल अंतरमंडलीय एथलेटिक्स, क्रिकेट व क्रॉस-कंट्री रेस प्रतियोगिता हुई। इसमें करीब 120 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। बुधवार को विभिन्न स्पर्धाओं में शानदार प्रदर्शन करने वाले 95 खिलाड़ियों को पदक देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

पूर्व मंडल रेल प्रबंधक वीणा सिन्हा ने सभी खिलाड़ियों को बधाई दी और खेल भावना को बनाए रखने के लिए उनकी प्रशंसा की। इस मौके पर प्रतियोगिता में रेलवे सुरक्षा बल अंतरमंडलीय क्रिकेट टूर्नामेंट में इज्जतनगर मंडल की टीम ने बाजी मारी। मुख्यालय/गोरखपुर की टीम को उपविजेता के खिताब से नवाजा गया।
वहीं रेलवे सुरक्षा बल अंतरमंडलीय एथलेटिक्स व क्रॉस-कंट्री रेस प्रतियोगिता में 32 पदकों (16 स्वर्ण, 10 रजत व 06 कांस्य) के साथ इज्जतनगर की टीम अव्वल रही। लखनऊ की टीम ने 15 पदक (06 स्वर्ण, 05 रजत व 04 कांस्य) अपने नाम करते हुए दूसरा स्थान हासिल किया। आठ पदकों (03 स्वर्ण, 03 रजत व 02 कांस्य) के साथ वाराणसी की टीम तीसरे स्थान पर ही। वाराणसी लोकोमोटिव वर्क्स ने आठ पदकों (00 स्वर्ण, 02 रजत व 06 कांस्य) के साथ चौथा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक मनोज कुमार, वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी संदीप सिंह, वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर/ट्रेन सेट एचपी गौतम, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर-1 रंजीत सिंह ढ़करवाल, सहायक मंडल सुरक्षा आयुक्त मो. शारिक खान, सहायक मंडल वाणिज्य प्रबंधक अवधबिहारी आदि उपस्थित रहे। प्रतियोगिताओं का आयोजन मंडल सुरक्षा आयुक्त, इज्जतनगर पवन कुमार श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें