फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बीटेक डेयरी प्रौद्योगिकी कोर्स शुरू करेगा आईवीआरआई

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। भारत में मांस उत्पादन 4.85 फीसदी की दर से प्रतिवर्ष बढ़ा है। यह सर्वाधिक निर्यात होने वाला पशुधन उत्पाद है। इसलिए पशु कल्याण, रोगाणु रोधी प्रतिरोध, आहार आदि पर शोध जरूरी है। इसके बढ़ते बाजार को देखते हुए आईवीआरआई में बीटेक डेयरी प्रौद्योगिकी में डिग्री कोर्स इसी वर्ष शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान में मांस एवं मांस उत्पादों का महत्व एवं मानव स्वास्थ्य व कल्याण विषय पर एक दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस दौरान आईवीआरआई के निदेशक डॉ. त्रिवेणी दत्त ने संस्थान में डेयरी प्रौद्योगिकी कोर्स शुरू करने की जानकारी दी। बताया कि पशुधन उत्पादों के उत्पादन एवं प्रसंस्करण के महत्व को ध्यान में रखते हुए इस साल से डिग्री कोर्स शुरू करने की तैयारी है। संयुक्त निदेशक शैक्षणिक डाॅ. एसके मेंदीरत्ता ने बताया कि मांस उपभोक्ता की प्राथमिकता में बदलाव हुआ है। मांस की गुणवत्ता, पोषकता, पशु कल्याण और पर्यावरणीय मुद्दों के प्रति भी जागरूक हो रहे हैं।

मांस प्रसंस्करण में संभावनाएं, बढ़ रही मांग
संयुक्त निदेशक प्रसार शिक्षा डाॅ. रूपसी तिवारी ने बताया कि इंटरफेस मीट सहयोगात्मक अनुसंधान, उद्योग निर्मित उत्पादों के मान्यकरण, परामर्श कार्य, अनुबंध अनुसंधान, इंडस्ट्री चेयर, सीएसआर अनुदान, इंटर्नशिप आदि विषय पर चर्चा, सहयोग के लिए बेहतर मंच है। कहा कि भारत में मांस का प्रसंस्करण कम होता है। लेकिन बढ़ती आबादी, आय, पशुजनित प्रोटीन की मांग बढ़ने से रोजगार की संभावनाएं भी बढ़ रही हैं।
विज्ञापन


इन्होंने भी साझा किए विचार
पशुधन उत्पाद प्रौद्योगिकी विभाग के विभागाध्यक्ष डाॅ. एआर सेन ने कार्यशाला के उद्देश्य साझा किए। भारतीय मानक ब्यूरो के उप निदेशक डाॅ. देवाशीष मलिक, राष्ट्रीय मांस अनुसंधान संस्थान हैदराबाद के निदेशक डाॅ. एसवी बारबुधे ने विषय संबंधी जानकारी दी। बंगलुरू के के. राजेश लिसियस, पुणे के डाॅ. वी. तिजारे ने भी विचार साझा किए। यहां डाॅ. नम्रता, डाॅ. अंबाशिरी, डाॅ. गीता चौहान व अन्य मौजूद रहे। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें