बरेली। नगर निगम की अतिक्रमण हटाओ अभियान दूसरे दिन आईवीआरआरआई रोड पर कुछ अवैध कब्जे ध्वस्त हो गए। आईवीआरआरआई रोड के किनारे दो दर्जन से ज्यादा टीन शेड, बांस बल्ली के जाल और खोखे ध्वस्त किए गए। 20 से ज्यादा बैनर और होर्डिंग उतारे गए। चार दुकानदारों से दो हजार का जुर्माना भी वसूला गया। युवा व्यापारी नेता राजेंद्र गुप्ता के प्रतिष्ठान का रैंप तोड़ने पर मौजूद लोगों से नोकझोंक भी हुई। टीम में राम सिंह नहीं थे।
सहायक नगर आयुक्त विकास सेन की अगुवाई में मंगलवार 12 से तीन बजे तक आईवीआरआई रोड पर अतिक्रमण हटाया गया। डेलापीर से सड़क के किनारे अवैध रूप से लगे दो दर्जन से ज्यादा टीन शेड, खोखे, बांस बल्ली के जाल और पक्के मकानों के रैंप तोड़े गए। चार दुकानदारों से दो हजार का जुर्माना भी वसूला गया। युवा व्यापारी नेता राजेंद्र गुप्ता के प्रतिष्ठान का रैंप टूटने से नोकझोंक की स्थिति पैदा हो गई। व्यापारी नेताओं ने मोबाइल पर सहायक नगर आयुक्त से रैंप तोड़ने पर आपत्ति जताई। लंबे समय बाद कोई अतिक्रमण अभियान रामसिंह जाटव के बिना चला । डिवाइडर के दूसरी ओर रोड का निर्माण चल रहा था। अतिक्रमण अभियान के चलते ट्रैफिक एक रूट से निकलने से भीड़ जमा हो गई। अतिक्रमण मिनी बाईपास तक हटना था लेकिन नोकझोंक और हंगामे के चलते अभियान आईवीआरआई रोड तक ही चल पाया। मेयर डा. आईएस तोमर भी अतिक्रमण स्थल पर पहुंचे और अवैध दुकानों को हटाने के निर्देश दिए।
व्यापारियों ने लगाया पक्षपात का आरोप
युवा व्यापारी नेता राजेंद्र गुप्ता ने नगर निगम की टीम पर अतिक्रमण अभियान पक्षपातपूर्ण ढंग से चलाने का आरोप लगाया। उनका कहना था कि नगर निगम ने शाहदानों से ईंट पजाया चौराहे तक कबाड़ व्यापारी, होटल और चिकन के ठेले नहीं हटाए लेकिन उनके प्रतिष्ठान का गाड़ी उतारने वाला रैंप तोड़कर 80 हजार का नुकसान कर दिया। नगर निगम को अतिक्रमण हटाना था तो व्यापारियों के साथ मीटिंग करके अभियान चलाते। हर संभव पर सहयोग किया जाता।