फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए साल में शुरू हो जाएगा शहामतगंज फ्लाईओवर का निर्माण

Mon, 28 Dec 2015 01:38 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की घोषणा में शामिल शहामतगंज फ्लाईओवर की डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट शनिवार को (डीपीआर) शासन को भेज दी गई। अगले माह लखनऊ की तकनीकी टीम एक बार फिर फ्लाईओवर निर्माण के लिए सर्वे करेगी। नए साल के शुरुआती माह में ही निमार्ण कार्य शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

सीएम की घोषणा के बाद सेतु निगम ने शहामतगंत में 36 पिलर का फ्लाईओवर बनाने की डीपीआर बनाई है। पहले फ्लाईओवर की लागत 40.77 करोड़ रखी गई थी लेकिन हाल ही में बढ़ी महंगाई को देखते हुए डीपीआर में फ्लाईओवर की लागत बढ़ाकर 44.49 करोड़ कर दी गई है। फ्लाईओवर की लंबाई 998 मीटर और चौड़ाई 7.5 मीटर होगी। बारादरी थाने से शहामतगंज चौराहे तक यह ब्रिज बनेगा। चौराहे से फ्लाईओवर में दो सौ मीटर की एप्रोच भी छोड़ी जाएगी। अगले माह के दूसरे सप्ताह तक शासन की तकनीकी टीम बरेली आकर फ्लाईओवर निर्माण की जगह का तकनीकी सर्वे करेगी। इसके बाद फ्लाईओवर निर्माण के लिए बजट की स्वीकृति मिलेगी। सेतु निगम के प्रोजेक्ट मैनेजर विकास सेन ने बताया कि फ्लाईओवर की डीपीआर शासन को भेज दी गई है। नए साल में फरवरी तक डीपीआर स्वीकृत होकर बजट जारी होने की उम्मीद है। बजट मिलते ही शहामतगंज में फ्लाईओवर का निर्माण शुरू करा दिया जाएगा।  
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें