फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईवीआरआई ओवरब्रिज- आठ महीने से ठप पड़ा काम शुरू.. रखे लोहे के गार्डर

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। आईवीआरआई क्रासिंग पर करीब आठ महीने से ठप पड़ा ओवरब्रिज का काम अब शुरू हो गया है। बृहस्पतिवार को क्रेन के जरिए सैकड़ों क्विंटल वजनी लोहे के गार्डर रखे गए। रेलवे अफसरों का कहना है कि पांच-छह महीने में काम पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

सेतु निगम ने वाईशेप में बनने वाले इस ओवरब्रिज का काम जनवरी-फरवरी में ही पूरा कर लिया था। ओवरब्रिज का एक हिस्सा आईवीआरआई और दूसरा नैनीताल रोड पर बनना है। सेतु निगम के साथ ही रेलवे ने भी क्रासिंग के ऊपर अपने हिस्से में आने वाले ओवरब्रिज का काम एक ठेकेदार को दिया था। विवाद पैदा होने के बाद यह काम बीच में ही ठप हो गया था। करीब आठ महीने से ठप पड़े इस काम को फिर शुरू किया गया है। क्रासिंग पर पहले से ही सीमेंट के पिलर बने खड़े थे। उन पर लोहे के बने बनाए गार्डर को रखने का काम भी शुरू हो गया है। बृहस्पतिवार को इन गार्डरों को रखने का काम जारी रहा। इससे इस ओवरब्रिज का निर्माण जल्द पूरा होने की उम्मीद जाग गई है।
चौपुला पुल: एक-दो दिन में किला रोड पर पिलर का काम शुरू कराने की तैयारी
ट्रैफिक जाम और त्योहारों की भीड़ के चलते पुलिस प्रशासन ने करीब दो माह से किला रोड की तरफ फ्लाईओवर के निर्माण पर रोक लगा रखी थी। लंबे समय के बाद सेतु निगम के अधिकारियों ने किला रोड पर पिलर बनाने की तैयारी शुरू कर दी है। बोर्ड बैरीकेडिंग और मशीनों को पहले ही किला शिफ्ट किया जा चुका है। अफसरों का कहना है कि पाइलिंग मशीन से एक-दो दिन में फाउंडेशन बनाने का काम शुरू होगा। गौरतलब है कि अयूब खां और चौकी चौराहा रोड पर इस फ्लाईओवर की फाउंडेशन बनाई जा चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें