फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईवीआरआई ओवरब्रिज- रेलवे ने नैनीताल रोड पर 12 से 14 दिसंबर तक मांगा डायवर्जन

विज्ञापन
विज्ञापन

सैकड़ों टन गार्डर रखने के दौरान हादसे की आशंका को देखते हुए डीएम-एसएसपी को लिखा लेटर

बरेली। आईवीआरआई ओवरब्रिज के लिए रेलवे का काफी समय से लटका काम ने रफ्तार पकड़ना शुरू कर दी है। इस ओवरब्रिज के लिए सैकड़ों टन वजन के स्टील कंपोजिट गार्डरों को पिलर के ऊपर रखा जाएगा। यह काम नैनीताल रोड के पास ही होना है। इससे एक्सीडेंट के खतरे की आशंका जाहिर करते हुए इज्जतनगर रेल मंडल के उप मुख्य इंजीनियर निर्माण पुल एनके सिंह ने डीएम और एसएसपी को पत्र लिखकर नैनीताल रोड पर 12 से 14 दिसंबर तक रूट डायवर्जन करने का आग्रह किया है। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि रोड डायवर्जन की अनुमति मिलने के बाद ट्रेनों के आवागमन रोकने के लिए भी ब्लॉक लिया जाएगा।
विज्ञापन

इस ओवरब्रिज का काम सेतु निगम और रेलवे दोनों को ही मिलकर पूरा करना है। सेतु निगम तो करीब सालभर पहले ही काम खत्म कर चुका है। इधर रेलवे ने क्रासिंग के ऊपर अपने हिस्से में आने वाले इस ओवरब्रिज का निर्माण तेज कर दिया है। इसके लिए पिलर पर सैकड़ों टन वजन के स्टील के गार्डर भी रखे जाएंगे। इस दौरान क्रेन सहित तमाम अन्य मशीनों का नैनीताल रोड से आवागमन रहेगा। रेलवे अफसरों ने गार्डर रखे जाने के दौरान नैनीताल रोड पर हादसे की आशंका जाहिर करते हुए रूट डायवर्जन की जरूरत बताई है उप मुख्य इंजीनियर निर्माण पुल एनके सिंह ने राहगीरों की सुरक्षा को देखते हुए समपार मार्ग पर ट्रैफिक को 12 से 14 दिसंबर रात आठ से सुबह छह बजे तक डायवर्जन देकर बंद किए जाने का आग्रह किया है। गौरतलब है कि 20 नवंबर को जिले के नोडल अफसर व प्रमुख सचिव नवनीत सहगल ने इस ओवरब्रिज का निरीक्षण किया था। उन्होंने प्रोजेक्ट की धीमी रफ्तार पर नाराजगी जाहिर की थी। इस पर रेलवे के एक्सईएन ने जनवरी में काम पूरा कराने की समय सीमा बताई थी। इसे बाद से निर्माण कार्य को गति देने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें