फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षण परिणाम बढ़ाने पर व्याख्यान

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। आईवीआरआई में बुधवार को वर्ल्ड बैंक द्वारा वित्तपोषित सेंटर फॉर एडवांस्ड एग्रीकल्चरल साइंस एंड टेक्नोलॉजी (कास्ट) द्वारा शिक्षण परिणाम को बढ़ाने के लिए सुविधा शिक्षण कौशल विषय पर व्याख्यान का आयोजन किया गया। इस दौरान गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय पंतनगर के विभागाध्यक्ष एवं सह निदेशक प्रसार डॉ. शिवेंद्र कश्यप ने कहा कि छात्रों में चर्चा करना, उत्सुकता पैदा करना एवं प्रश्न करने के लिए प्रोत्साहित करना शिक्षण प्रक्रिया का महत्वपूर्ण अंग है। प्रत्येक शिक्षक को कक्षा में जाने से पूर्व किसी विषय या पाठ को छात्रों के मध्य प्रस्तुत करने के तरीके पर विचार करना चाहिए। इस दौरान संयुक्त निदेशक शैक्षणिक डॉ. त्रिवेणी दत्त, संयुक्त निदेशक प्रसार डॉ. महेश चंद्र, कास्ट के प्रधान अन्वेषक डॉ. एके तिवारी आदि मौजूद रहे
विज्ञापन


राजभाषा अनुभाग में हुआ काव्यपाठ
बरेली। आईवीआरआई में राजभाषा अनुभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला में बुधवार को बाल काव्य पाठ का आयोजन हुआ। इसमें लगभग 40 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। इस अवसर पर संस्थान की प्रथम महिला एवं मुख्य अतिथि प्रीति सिंह ने केंद्रीय विद्यालय एवं अन्य विद्यालयों के छात्र-छात्राओं को पुरस्कार प्रदान किए। विशिष्ट अतिथि के रूप में कवियत्री सिया सचदेव, रंजन विशद आदि मौजूद रहे। संचालन डॉ. गीता चौहान ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें