दिल्ली जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस के एसी कोच में आईटीबीपी के जवानों ने हंगामा कर दिया। सीटों पर बैठने के लिए उन्होंने कई यात्रियों को जबरन उठाने की कोशिश की लेकिन यात्रियों ने जब इसका। आरोप है कि इसका विरोध करने पर जवानों ने गुस्से में हाथापाई शुरू कर दी। तीन-चार यात्रियों को पीटा और एक महिला यात्री को धक्का दे दिया। यात्रियों ने इसकी शिकायत स्टेशन मास्टर से की। उन्होंने एमसीओ वालों से हस्तक्षेप करने को कहा लेकिन वहां से कोच में कोई नहीं पहुंचा।
मामला बृहस्पतिवार सुबह पांच बजे का है। दिल्ली जाने के लिए इंटरसिटी एक्सप्रेस प्लेटफार्म नंबर तीन पर खड़ी थी। इस बीच करीब एक दर्जन से ज्यादा आईटीबीपी जवान रिजर्वेशन कोच में पहुंचे और पहले से बैठे यात्रियों से सीटें खाली करने को कहने लगे लेकिन यात्रियों ने इंकार कर दिया तो जवानों ने उनसे बदसलूकी करनी शुरू कर दी। इरफान समेत कुछ यात्रियों ने विरोध किया तो उनसे हाथापाई कर डाली। एक महिला ने विरोध किया तो उसको भी धक्का दे दिया। इससे वह गिरते-गिरते बची। यात्री गुस्सा गए। स्टेशन मास्टर ने यात्रियों की शिकायत पर जीआरपी के जवानों को भी बुलाया, तब तक ट्रेन जाने लगी लेकिन रिजर्वेशन कोच में बैठे यात्रियों ने जवानों को अपने कोच में नहीं घुसने दिया। बाद में उनको जनरल कोच में रवाना होना पड़ा।