लखनऊ के बाद प्रदेश का सबसे ऊंचा झंडा बरेली में लहराता दिखेगा। झंडे का वजन 36 किलोग्राम है। मुख्यमंत्री को बटन दबाकर तिरंगा फहराना है। इंजीनियराें ने बताया कि मुख्यमंत्री के बटन दबाते ही तिरंगा नीचे खुलता हुआ ऊपर तक पहुंचेगा। इसमें 10 मिनट लगेंगे। इंजीनियराें को बताया गया कि मुख्यमंत्री मात्र 15 मिनट ही रुकेंगे, ऐसे में 10 मिनट का समय घटाया जाए, लेकिन इंजीनियराें ने हाथ खड़े कर दिए। उन्हाेंने कहा कि बिजली के करंट से ताराें में कंपन होगा और तिरंगा ऊपर तक पहुंचेगा, झंडा भारी है, इसलिए ऊपर पहुंचने में समय लगेगा। लखनऊ में भी इतना ही समय लगा था। इसके अलावा झंडे के आसपास राष्ट्रीय प्रतीकाें को भी लगाया जाएगा। इस मौके पर कमिश्नर प्रमांशु कुमार, डीएम गौरव दयाल, डीआईजी, एसएसपी, बीडीए सचिव व अन्य मौजूद रहे।