फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यहां तो हाईवे ही बन गया ट्रांसपोर्टनगर

Sat, 03 Sep 2016 01:19 AM IST
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली।
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस, ट्रैफिक पुलिस, बीडीए और नगर निगम के बीच तालमेल होने पर ही हाईवे पर खड़े ट्रक ट्रांसपोर्टनगर में शिफ्ट हो सकते हैं लेकिन लगता है सड़क को अपनी जागीर समझे बैठे ट्रांसपोर्टर्स ने सब को सेट कर दिया है। दो साल से कवायद हो रही है बस नौटंकी जैसी। दो सप्ताह भी पहले कलक्ट्रेट में हुई बैठक में तो इन विभागों ने हां तो कर दी लेकिन बाद में ट्रकों को टीपीनगर में शिफ्ट करने के कोई प्रयास नहीं किया। ऐसे में शायद ही चार सितंबर से हाईवे पर खड़े ट्रक  टीपीनगर में शिफ्ट हो पाएंगे। वरना आम दिनोें की तरह हाईवे पर बेधड़क ट्रांसपोर्टनगर चलता रहेगा। 
विज्ञापन

शहामतगंज से सादाना तक ओवर ब्रिज का निर्माण शुरू होने से पहले ट्रैफिक ड्राइवर्ट किया जाना है। इसके लिए पहले फेज में चौकी चौराहे से सभी तरह के वाहन शहामतगंज के स्थान पर खुरम गोटिया होते हुए सेटेलाइट की ओर निकालने का फैसला लिया है। इस व्यवस्था को ठीक तरीके से लागू कराने के लिए शहामतगंज से लेकर सेटेलाइट तक खड़े अवैध ट्रक और बड़े वाहनों को हटना होगा जोकि जाम का कारण बने हुए हैं। इन वाहनों को हटाए बिना सेटेलाइट पर जाम और बढ़ जाएगा।
हर रोज सेटेलाइट से शहामतगंज तक करीब एक सौ ट्रक सड़क पर खड़े रहते हैं। अब तो पीलीभीत बाईपास भी इनका हो गया। ये ट्रक पेट्रोल पंप के अलावा कुछ गोदामों में खड़े हो जाते हैं। शहर में अवैध ट्रांसपोर्ट का धंधा माधोबाड़ी, चौपुला, नैनीताल रोड आदि स्थानों पर चल रहा है। जिसे रोकने के लिए पुलिस, प्रशासनिक, ट्रैफिक पुलिस तथा बीडीए की ओर से संयुक्त पहल की जरूरत है। अभी तक बीडीए की ओर से वहां पर सुविधाएं उपलब्ध नहीं कराई है। बिना सुविधा के ट्रांसपोर्टरों ने वहां पर अपने-अपने ट्रकों को शिफ्ट करने से इंकार कर दिया था।  
विज्ञापन


‘ट्रैफिक पुलिस तो चार सितंबर से अवैध वाहनों के खिलाफ चालान करने का अभियान चलाएगी। पुलिस की मदद मिल जाए तो बेहतर काम होगा।’ ओपी यादव, एसपी ट्रैफिक

‘बीडीए ने सड़क, बिजली, पानी आदि की सुविधाएं दे दी हैं। बाकी की कमियों को दूर कराया जा रहा है। ट्रकों को शिफ्ट कराने के बारे में एडीएम सिटी और एसपी सिटी को ही फैसला करना है।’ गरिमा यादव, वीसी बीडीए

‘ट्रांसपोर्टनगर में ट्रकों को शिफ्ट कराने के आदेश पर चार सितंबर से सख्ती से अमल होगा। जरूरत पड़ेगी तो ट्रकों का चालान और जब्ती की कार्रवाई की ाजएगी।’ आलोक कुमार, एडीएम सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें