फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: झमाझम बरसे बदरा, एक घंटे में ही हुई 7.4 एमएम बारिश

Wed, 04 Jun 2025 01:13 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। कई दिनों की उमस भरी गर्मी से शहरवासियों को मंगलवार शाम राहत मिली। दिनभर उमस के बाद शाम को मौसम सुहाना हो गया। काले घने बादल छाने और हवा के साथ तेज बारिश शुरू हुई। एक घंटे में ही करीब 7.4 एमएम बारिश का अनुमान जताया गया है। इसी के साथ तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

आईएमडी की ओर से बुधवार तक जिले में मौसम को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। विभाग ने हवा के साथ बारिश की संभावना जताई है। मंगलवार को दिन में हल्की धूप के साथ उमस रही, लेकिन शाम हाेते-होते मौसम सुहाना हो गया। शाम चार बजे काले बादल छा गए और हवा के साथ तेज बारिश हुई।
मंगलवार को अधिकतम तापमान 2 डिग्री गिरकर 35.1 व न्यूनतम तापमान 3.8 डिग्री गिराकर 23.2 दर्ज किया गया। एक घंटे तेज बरसात के बाद पानी रुक गया, लेकिन शाम छह बजे के बाद फिर रुक-रुककर बूंदाबांदी होती रही। मौसम विशेषज्ञ अतुल सिंह ने बताया कि अरब सागर की आर्द्र हवा का प्रवेश पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हो रहा है। इससे लगातार मौसम में बदलाव हो रहा है। बुधवार को भी मौसम विभाग ने बारिश का अनुमान जताया है। तेज बारिश से जन-जीवन भी बेहाल रहा। अचानक हुई तेज बारिश के बाद लोग सुरक्षित स्थान ढूंढते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें