फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: नशे में हंगामा... जेई से मारपीट, तकनीकी कर्मी व लाइन कुली निलंबित

Wed, 04 Jun 2025 01:11 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। विद्युत निगम के तकनीकी कर्मचारी (टीजी-2) और लाइन कुली ने नशे में हंगामा करने के बाद जेई से मारपीट कर दी। मुख्य अभियंता के निर्देश पर अधिशासी अभियंता ने दोनों को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन

सोमवार को सहायक अभियंता द्वितीय वाणिज्यिक अनुभाग प्रथम कार्यालय में तैनात लाइन कुली गौतम मौर्या अनुपस्थित था। पंजिका में उसकी अनुपस्थिति दर्ज कर मुख्य अभियंता कार्यालय को भेज दी गई। कुछ देर बाद लाइन कुली गौतम मौर्य 33केवी वर्टिकल के टीजी-2 गोकुल मौर्य के साथ कार्यालय पहुंचा। दोनों ने अवर अभियंता पंकज कुमार के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए मारपीट की। अन्य स्टाफ ने बीच-बचाव कराया तो दोनों बाहर आए और अवर अभियंता की गाड़ी पर लात मारते हुए इसी तरह ड्यूटी करने की धमकी दी।
हरूनगला उपकेंद्र का निरीक्षण कर रहे अधीक्षण अभियंता ब्रह्मपाल ने दोनों को बुलाया तो टीजी-2 गाेकुल मौर्य मौके से भाग गया। वहीं, लाइन कुली गौतम मौर्या शराब के नशे में धुत मिला। मुख्य अभियंता ज्ञान प्रकाश के निर्देश पर अधिशासी अभियंता रामाशंकर मौर्य ने टीजी-टू गोकुल मौर्य और अधिशासी अभियंता अंकित गंगवार ने लाइन कुली गौतम मौर्य को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। टीजी-2 को निलंबन के दौरान 33केवी वर्टिकल के सहायक अभियंता कार्यालय से संबद्ध किया है। वहीं, लाइन कुली गौतम मौर्य को सहायक अभियंता प्रथम के वाणिज्यिक अनुभाग प्रथम कार्यालय से संबद्ध किया गया है।
विज्ञापन


दोनों आरोपी पूर्व में भी कर चुके हैं अनुशासनहीनता
कार्रवाई के बाद विद्युत निगम में चर्चा है कि दोनों आरोपी पूर्व में भी अनुशासनहीनता कर चुके हैं। निगम प्रशासन हर बार इसको नजरअंदाज करता रहा है। दोनों ही आरोपियों के बीच अच्छी दोस्ती है। दोनों शराब भी एक साथ पीते हैं। अक्सर उच्चाधिकारियों के लिए भी अपशब्द कहते हैं। ऐसे में अब अधिकारियों ने रंगे हाथों दोनों को पकड़ा तो निलंबन की कार्रवाई कर दी गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें