नवाबगंज/आंवला/मीरगंज/बहेड़ी। शनिवार की सुबह आंवला और नवाबगंज तहसील क्षेत्र में हल्की बारिश हुई। इससे गेहूं और हरे चारे को फायदा होगा। हालांकि बारिश से तापमान में गिरावट आई है।
विशेषज्ञों के अनुसार किसानों की गेहूं, हरे चारे और गन्ने की फसल को फायदा पहुंचेगा। साथ ही सब्जी की फसलों को भी फायदा मिलेगा, लेकिन खेतों में तैयार खड़ी सरसों की फसल को नुकसान पहुंच सकता है। बारिश के साथ यदि तेज हवा चल जाती तो निश्चित सरसों की फसलें जमीन पर बिछ जाती। बारिश के चलते ठंड बढ़ गई।
हालांकि मीरगंज व बहेड़ी में तीन दिन से बादल छाए रहे। कुछ जगहों पर बादल बरसे तो मीरगंज व बहेड़ी क्षेत्र में कोई बारिश नहीं हुई। संवाद