बरेली। ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने कहा कि भाषा से बैर रखना ठीक नहीं। भाषा कोई भी हो, उसे सीखना चाहिए। मौलाना विधानसभा की कार्यवाही के दौरान नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय के बयान पर प्रतिक्रिया दे रहे थे।
मौलाना ने कहा कि माता प्रसाद अंग्रेजी की मुखालफत इसलिए कर रहे हैं ताकि सिर्फ उनके बच्चे ही अंग्रेजी जानें और दूसरों के बच्चे इससे दूर रहें। अब इस तरह की राजनीति नहीं चल सकती। उन्होंने प्रदेश सरकार से मांगा की है कि विधानसभा के अलावा तमाम स्कूलों और कॉलेजों में अंग्रेजी, हिंदी, अवधी के साथ ही उर्दू को भी अनिवार्य किया जाए, ताकि बच्चे सभी भाषाओं का ज्ञान हासिल कर सकें। मौजूदा समय में अंग्रेजी अंतरराष्ट्रीय भाषा के तौर पर जानी जाती है। पूरी दुनिया में लोग बोल-चाल और लिखने-पढ़ने में इसका इस्तेमाल करते हैं। संवाद