फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: पैथालॉजी रिपोर्ट के लिए जिला अस्पताल आना जरूरी नहीं, मोबाइल पर मिलेगी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। दूरदराज इलाकों से इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंच रहे मरीजों को जांच रिपोर्ट लेने के लिए फिर से आने की जरूरत नहीं है। अब उनके मोबाइल पर जांच रिपोर्ट भेज दी जाएगी। इससे वह स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र पर चिकित्सक को दिखाकर परामर्श और दवाएं ले सकेंगे।
विज्ञापन

पिछले महीने अपर आयुक्त प्रशासन प्रीति जायसवाल ने जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया था। पैथोलॉजी के बाहर जांच रिपोर्ट के लिए कतार लगी थी। उसे देख उन्होंने पूछा कि ऑनलाइन रिपोर्ट क्यों नहीं जारी होती है। वह व्यवस्था न होने पर नाराजगी जताई थी। मंडलायुक्त ने एडी एसआईसी को निर्देश दिया कि मरीजों के मोबाइल पर रिपोर्ट भेजने की व्यवस्था करें। उसके बाद जांच रिपोर्ट मोबाइल पर भेजने पर काम हुआ और वह पहल रंग लाई। अब मोबाइल पर रिपोर्ट भेजने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।
एडी एसआईसी डॉ. अलका शर्मा ने बताया कि जांच रिपोर्ट मोबाइल पर भेजने की कवायद पूर्व में ही शुरू हो गई थी। सर्वर की अड़चन के चलते रिपोर्ट भेजने में दिक्कत हो रही थी। संबंधित सिस्टम अब अपग्रेड हो गया। अब रिपोर्ट मोबाइल नंबर पर भेजी जा रही है।
विज्ञापन


सैंपल लेने से पहले मांगा जाता है मोबाइल नंबर
सोमवार को जिला अस्पताल में इलाज के लिए 1,652 मरीज पहुंचे। करीब तीन सौ मरीजों को एलएफटी, केएफटी, हीमैटो, रक्त संबंधी समेत अन्य जांच चिकित्सकों ने लिखी। पैथोलॉजी में सभी मरीजों का रक्त सैंपल लेने से पहले उनके मोबाइल नंबर ही रिपोर्ट देने को कहा गया। अगर किसी के पास स्मार्टफोन नहीं है, तब भी मैसेज से रिपोर्ट का लिंक मोबाइल पर मिलेगा। वह किसी भी स्मार्टफोन पर उसे भेजकर देख सकते हैं। स्थानीय स्तर पर चिकित्सक को भी दिखा सकते हैं। अस्पताल आकर उसकी हार्डकॉपी भी ले सकते हैं।

जांच रिपोर्ट मोबाइल पर देख नहीं हुआ भरोसा
कर्मचारी नगर निवासी तनिष्का ने जिला अस्पताल में जांच कराई थी। बताया कि अगले दिन रिपोर्ट लेने के लिए फिर अस्पताल जाने की तैयारी में थी। अगले दिन सुबह 11 बजे संबंधित रिपोर्ट का मैसेज मिला। लिंक पर क्लिक करें या नहीं, वह असमंजस थी। पति को बताया तो मैसेज पढ़कर उन्होंने क्लिक किया और रिपोर्ट सामने थी। बहेड़ी निवासी रामचरन ने भी रिपोर्ट ऑनलाइन मिलने की कवायद को सराहा। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें