फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: दीवारों पर पान की पीक के निशान बदबू के चलते रुकना मुश्किल

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। विकास भवन में साफ-सफाई की स्थिति बदहाल है। कमिश्नर की मंडलीय समीक्षा वाले दिन भी बुधवार को विकास भवन में जगह-जगह गंदगी दिखी। सीडीओ तल वाले कार्यालयों को छोड़ दिया जाए तो भूतल व द्वितीय तल पर जगह-जगह गंदगी है।
विज्ञापन

बुधवार को अमर उजाला की टीम ने विकास भवन में साफ-सफाई की पड़ताल की। भूतल पर प्रवेश करते ही कृषि विभाग का कार्यालय है। इसके आगे बढ़ते ही एक गंदा टेबल व उसके ऊपर कुर्सी गलियारे में ही रख दी गई है। लोहे की ग्रिल से झांकने पर परिसर में ही कूड़ा-कचरा बिखरा दिखता है।
इस तल पर मौजूद शौचालय में गंदगी व बदबू के चलते रुकना मुश्किल होता है। मजबूरी में कई लोग इसका प्रयोग करते दिखाई दिए। बेसिन के नीचे का हिस्सा पान की पीक से रंगा दिखा। सीढ़ी के नीचे खाली जगह में अलमारी रखी होने के साथ ही एक साइकिल भी खड़ी कर दी गई है।
विज्ञापन

भूतल पर ही दिव्यांग जन कल्याण विभाग, समाज कल्याण विभाग, जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला पंचायतीराज अधिकारी कार्यालय आदि हैं। इन जन कल्याण वाले विभागों में रोजाना एक हजार से अधिक लोगों का आना होता है। उनको गंदगी का सामना करना पड़ता है।
विकास भवन के द्वितीय तल पर भी बरामदे में खराब पड़ी फोटो स्टेट मशीन, कुर्सी, फ्लैक्स पड़े दिखाई दिए। कृषि रक्षा अधिकारी कार्यालय के पास टूटा टेबल व अन्य कबाड़ दिखाई दिए। शौचालय टूटा व गंदा दिखाई दिया। खिड़कियों पर शीशे नहीं थे। बाहर झांकने पर नीचे झाड़-झंखाड़ कचरा पड़ा दिखाई दिया। एसी के ऊपर भी गंदगी फेंकी देखी गई।
वहीं, टीम जब प्रथम तल पर पहुंची तो यहां पर सबकुछ चकाचक दिखाई दिया। यहां सीडीओ कार्यालय, जिला ग्राम्य विकास अभिकरण, कार्यालय जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण व सभाकक्ष, जिला विकास कार्यालय एकदम साफ-सुथरा दिखाई दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें