फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: 28.18 करोड़ की लागत से 21 सड़कों का होगा नवनिर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले की 21 जर्जर सड़कों के नवनिर्माण के लिए शासन से 28.18 करोड़ रुपये की मंजूरी मिली है। पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड के अधिशासी अभियंता भगत सिंह ने बताया कि शासन से वित्तीय व प्रशासनिक स्वीकृति मिल गई है। टेंडर कराकर काम जल्द शुरू कराए जाएंगे।
विज्ञापन

इन सड़कों का होगा कायाकल्प
खिरिया से दुरावनगर जमालपुर मार्ग (1.85 किमी, लागत 186 लाख रुपये ), अंतपुर से बिहारीपुर मार्ग (एक किमी, 91.20 लाख), देवीपुर से रहगवां होते हुए गिरंदपुर मार्ग (1.79 किमी, 124 लाख), ग्राम नवाबपुरा से पट्टी मार्ग (1.85 किमी, 141 लाख), कैमुआ में रामचंद्र प्रजापति के मकान से टंकी बलिया चांदपुर तक (730 मीटर, 51.91 लाख), सिंघा से से बदायूं सीमा तक (1.25 किमी, 146 लाख), बरेली-आलमपुर जाफराबाद-मिलक मंशाराम मार्ग (1.25 किमी, 121 लाख), फरीदपुर-भुता मार्ग के किमी 14 से पॉलीटेक्निक तक (650 मीटर, 51 लाख), ग्राम अठाना से वाहनपुर मार्ग (1.55 किमी, 108 लाख), कुईया रामपुर से रूपापुर तक (2.12 किमी, 143 लाख), केसपुर गोशाला मार्ग (1.63 किमी, 135 लाख), वगरऊ से कनूनगला संपर्क मार्ग (1.46 किमी, 95 लाख), संजरपुर से जौनेर मार्ग (एक किमी, 87 लाख), काशीनाथपुर से प्राइमरी स्कूल मार्ग (400 मीटर, 34.18 लाख), बंडिया में गली नंबर एक(2.40 किमी, 277 लाख), परसाखेड़ा गौटिया स्थित महर्षि कश्यप पार्क से श्मशान घाट तक (700 मीटर, 92 लाख), बरेली से बीसलपुर मार्ग पर किमी 12 से सैदपुरवा म्यूडी कला मार्ग तक (1.10 किमी, 92.58 लाख), बरा-बरौर मार्ग से गुरगांवा होते हुए परेवा सादात संपर्क मार्ग (3.50 किमी, 482 लाख), बिथरी में आश्रम होते हुए शिव मंदिर तक (1.30 किमी, 113 लाख)।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें