फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: किसान दिवस में गूंजा बहेड़ी शुगर मिल पर बकायेदारी का मुद्दा

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। विकास भवन सभागार में बुधवार को हुए किसान दिवस में चीनी मिलों पर बकायेदारी का मुद्दा फिर उठा। किसानों ने कहा कि उनका बकाया गन्ना मूल्य दिलाया जाए। कुछ किसानों ने ग्राम पंचायत में मनरेगा के तहत विकास कार्य कराए जाने की मांग की।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन के जिला उपाध्यक्ष कुलवीर सिंह राठी ने सीडीओ को बताया कि नवाबगंज चीनी मिल पर वर्ष 2023-24 का 18 करोड़ और 2024-25 का 39.45 करोड़ रुपये बाकी है। इसी तरह बहेड़ी चीनी मिल पर पिछले साल की 146.58 करोड़ रुपये की बकायेदारी चल रही है। किसान नेता ने कहा कि यह बकाया पाने के लिए किसान चीनी मिलों से लेकर कलक्ट्रेट और तहसीलों में प्रशासनिक अधिकारियों से गुहार लगाने काे विवश हैं।
चीनी मिलें उन किसानों की सुनवाई नहीं कर रही हैं। सीडीओ देवयानी ने किसानों का बकाया गन्ना मूल्य भुगतान कराने के लिए जिला गन्ना अधिकारी को निर्देश जारी किए हैं। आंवला क्षेत्र के गांव रहटुईया के किसान प्रताप सिंह ने सीडीओ से कहा कि उनकी ग्राम पंचायत में वर्ष 2020 से अब तक मनरेगा से कोई विकास कार्य नहीं कराए गए हैं। बहेडी से आए किसान सुरेश कुमार सिंह ने सीडीओ को बताया कि गांव जश्नपुर में एक भी पोल नहीं है, जिसमें मोहल्ले वासियों को विद्युत आपूर्ति में परेशानियों का सामना करना पड़ रह है।
विज्ञापन

सीडीओ ने अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड को निर्देशित किया गया कि शिकायत निस्तारित कर कार्रवाई से अवगत कराएं। कृषि वैज्ञानिक डॉ. रंजीत सिंह ने किसानों को फसल को सर्दी से बचाने के लिए समय से सिंचाई करने की सलाह दी। आम के बागों में सिंचाई करने को मना किया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें