फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंक्शन के प्लेटफार्म छह पर आज लगेगा आइसोलेशन कोच का रैक

विज्ञापन
आइसोलेशन के लिए ट्रेल की बोगियों को तैयार किया जा रहा - फोटो : ANI
विज्ञापन

उत्तर रेलवे ने पूर्वोत्तर रेलवे से कोच लगाने की आंतरिक अनुमति ली

जंक्शन के यार्ड में कई ट्रेनें खड़ी होने से उत्तर रेलवे का कोई प्लेटफार्म खाली नहीं

बरेली। जंक्शन के यार्ड में आधा दर्जन ट्रेनें खड़ी होने के कारण आइसोलेशन कोच खड़े करने की जगह उत्तर रेलवे के प्लेटफार्म पर नहीं बची है, इस कारण फिलहाल ये कोच जंक्शन के प्लेटफार्म पर खड़े नहीं हो सकेंगे, लेकिन अभी पूर्वोत्तर रेलवे की ट्रेनों का संचालन न होने के कारण फिलहाल यह कोच पूर्वोत्तर रेलवे के प्लेटफार्म नंबर छह पर आज खड़ा किया जा सकता है। यहां बता दें कि सोमवार को 10 कोच का एक आइसोलेशन रैक बरेली सिटी के प्लेटफार्म दो पर खड़ा किया गया है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि बरेली जंक्शन से इंटरसिटी, आला हजरत, लोकमान्य तिलक टर्मिनल, प्रयाग एक्सप्रेस समेत करीब आधा दर्जन ट्रेनें चलती हैं। लॉकडाउन के बाद से सभी ट्रेनें यार्ड में खड़ी हैं। अब जंक्शन पर केवल चार लाइनें ही बची हैं, जिनसे कोविड-19 स्पेशल ट्रेनें गुजारी जा रही हैं। ऐसे में कोई भी लाइन इन कोच को खड़ा करने के लिए नहीं बची है।
ऐसे में उत्तर रेलवे के मुरादाबाद मंडल के अधिकारियों ने पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल से आंतरिक रूप में अनुमति लेकर 10 कोच का एक आइसोलेशन रैक पूर्वोत्तर रेलवे के प्लेटफार्म छह पर लगाने का फैसला लिया है। अधिकारी के मुताबिक यह कोच बुधवार की दोपहर में खड़ा करा दिया जाएगा। इसके लिए मुरादाबाद से एक टीम भी बरेली जंक्शन भेजी जा रही है।

बरेली जंक्शन पर 10 आइसोलेशन कोच का एक रैक प्लेटफार्म छह पर बुधवार को खड़ा करा दिया जाएगा। इसमें आठ कोच कोरोना संक्रमित पीड़ितों के लिए तो एक-एक कोच स्टॉफ और डॉक्टरों के लिए होगा, जिसे प्रयोग करने का निर्णय जिला प्रशासन का होगा। - मानसिंह मीणा, एडीआरएम, मुरादाबाद रेल डिवीजन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें