जम्मू-कश्मीर पुलिस गिरफ्त से छूटकर भागा आतंकी इश्फाक अहमद रह एकबार फिर पुलिस के हत्थे चढ़ गया। वह कल श्रीनगर जिला अदालत से हिरासत से फरार हो गया था।
बता दें इश्फाक अहमद रह कुलगाम का रहने वाला है। उसे आज शाम कुलगाम पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इश्फाक इससे पहले पुलिस थाना काजीगुंड के 73/2018 मामले की एफआईआर के लिए हिरासत में था। वह जिला कुलगाम में दर्ज एफआईआर नंबर 37/2018 सहित कई अन्य मामलों में शामिल है।