सूचना पर थाना पुलिस पहुंच गई। लोग दरवाजा तोड़ने का प्रयास करने लगे। थाना पुलिस के रोके जब लोग नहीं रुके तो थाना इस्लामनगर, उघैती और मुजरिया पुलिस के अलावा पीएसी भी बुला ली गई। एसडीएम भी मौके पर पहुंच गए। लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन लोग उसे बाहर निकालने की जिद पर अड़े रहे।
लोगों की सिर्फ एक ही मांग हमें चाहिए सोनू
छात्र की मौत के बाद लोग इतने आक्रोशित थे कि उन्होंने बिल्सी की सीएचसी को घेर लिया। लगभग 200 लोग वहां पहुंच गए। बिल्सी थाना पुलिस के रोके लोग नहीं रुक रहे थे। उनकी सिर्फ एक ही मांग थी हमें सोनू चाहिए। पुलिस उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन लोगों को दे रही थी, लेकिन लोग मानने को तैयार नहीं थे। इसी के चलते कई थानों की पुलिस के अलावा पीएसी को भी मौके पर बुलाना पड़ा।