पुलिस की पाठशाला में मौजूद छात्राएं
- फोटो : अमर उजाला
वहीं इंस्टाग्राम में आ रहे घर पर बैठे पैसा कमाने के विज्ञापन पर व डिजिटल दुनिया में जो भी देखें और सुनें उस पर आंख बंदकर विश्वास न करें। यह केवल ठगने के तरीके होते हैं। अगर किसी फ्रॉड की वजह से पीड़ित के खाते से रुपये निकाल लिए जाते हैं तो 24 से 72 घंटे के अंद ही पुलिस को इसकी जानकारी दें। ऐसा करने से पुलिस उस खाते को फ्रीज कर रकम वापसी करा सकती है।
यातायात नियमों के प्रति किया जागरूक
यातायात उप निरीक्षक देवेश कुमार शर्मा ने बच्चों को यातायात नियमों की जानकारी देते हुए कहा कि सभी छात्राएं अपने परिजनों से कार में सीट बेल्ट लगाकर व बाइक हेलमेट लगाकर ही चलाने दें। अगर वह ऐसा नहीं करें तो बच्चे वाहन से उतर जाएं। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि दोपहिया वाहन चालक और पीछे बैठने वाले को भी अब हेलमेट लगाना जरूरी कर दिया है।
यातायात उपनिरिक्षक लखमी चंद्र ने बताया कि नियमों का पालन न करने के कारण हर साल कई लोग अपनी जान गवां देते हैं। ऐसे में छात्राएं जब भी वाहन चलाए तो अपने साथ डीएल अपने साथ लेकर चले व नहीं बना है तो उसे बनवा लें। इस दौरान प्रधानाचार्य डॉ. रामश्री, आशा रानी, मीनू अग्रवाल, रश्मि रस्तोगी, ज्योति मिश्रा, संध्या राज, अंजू आदि मौजूद रहीं।
सवाल जवाब
छात्रा दिव्या यादव का सवाल- 12 वीं के बाद आपने इस पद को पाने के लिए क्या पढ़ाई की थी।
जवाब - मेरा मन शुरुआत से ही यूपीएससी करने का था। इसलिए शुरू से ही उसकी तैयारी की। सभी को रोजाना समाचार पत्र को पढ़ना चाहिए।
छात्रा अलीना का सवाल- स्कूल से घर जाएं और कोई परेशान करें तो क्या करें।
जवाब- अगर ऐसी स्थिति होती है तो अपने पास मौजूद चीजों का उपयोग करें। इसमें आप अपने बैग को उसकी नाक पर मार सकते हैं। इससे आपको वहां से निकलने के लिए समय मिल जाएगा।