छोटी विहार व रहपुरा चौधरी के निर्माण कार्यों कमी आई सामने
नगर निगम के दो अन्य अभियंताओं को लेकर भी अब चर्चाएं तेज हो गई हैं। अधिकारियों के मुताबिक छोटी विहार व रहपुरा चौधरी के निर्माण कार्यों कमी सामने आई हैं। इसमें भी अभियंताओं की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो गए हैं। नगर निगम के कार्यालय में यहां के कार्यों को देखते हुए अभियंताओं के खिलाफ रिपोर्ट बन चुकी है।
वही नोटिस की कार्रवाई भी की जा चुकी है। जानकारी के मुताबिक इसमें भी एक अभियंता ऐसे हैं जिन्होंने कार्य स्थल को बिना सक्षम अधिकारी के आदेश के परिवर्तित कर दूसरी जगह काम कराया है और वह मामला न्यायालय तक चला गया है। नगर आयुक्त ने इनकी रिपोर्ट भी शासन को भेजी है।
नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य ने बताया कि लापरवाही बरतने पर अवर अभियंता अरुण को निलंबित किया गया है। अन्य अभियंता और फर्मों की कुंडली तैयार की गई है, जिन्होंने लापरवाही बरती है। इसकी रिपोर्ट भी शासन को भेजी गई है।