फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईओसी ने बरेली शहर कैश लेस घोषित किया

Tue, 13 Dec 2016 01:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली
विज्ञापन
IOC Bareilly city Les declared cash - फोटो : बरेली, अमर उजाला
विज्ञापन
इंडियन ऑयल कारपोरेशन (आईओसी) ने बरेली शहर कैश लेस घोषित कर दिया है। ग्राहक आईओसी पंपों पर प्लास्टिक मनी इस्तेमाल कर सकते हैं। कंपनी कार्डधारक को सौ रुपये की खरीद पर तीस पैसा छूट देगी। योजना सोमवार से लागू कर दी गई। 
विज्ञापन

अपने कारोबार नेटवर्क को कैश लेस बनाने में आईओसी पहला प्रतिष्ठान बन गया है। कंपनी ने रामपुर बाग स्थित पेट्रोल पंप से कैश लेस योजना लांच कराई। इसका शुभारंभ सांसद धर्मेंद्र कश्यप ने किया। कश्यप ने कहा कि काला धन विरोधी अभियान में आम लोगों को शामिल किया जा रहा है। इसके साथ ही ग्राहकों का ख्याल रखा जा रहा है। उधर, आईओसी के सेल्स आफीसर प्रवीण कुमार प्रभाकर तथा अन्य तकनीकी स्टाफ ने डीलरों को सोमवार को प्रशिक्षण भी दिया, जिसमें कैश लेस के फायदे गिनाए गए। साथ में मशीनों का संचालन भी सिखाया गया।

तीन श्रेणी में हैं कार्ड
आईओसी ने फ्लीट, ग्रामीण और ड्राइवर कार्ड जारी किए हैं। करेंसी किल्लत के बीच कंपनी ने इन कार्डों को नए सिरे से ग्राहकों के सामने पेश किया है। हालांकि यह कार्ड पहले से ही प्रचलित थे। 
विज्ञापन


बीमा लाभ मिलेगा
मुख्य प्रबंधक अरुण ठाकले ने बताया कि फ्लीट कार्ड पर एक लाख रुपये चालक और 50 हजार रुपये का क्लीनर बीमा लाभ पाएगा। ड्राइवर कार्ड चार पहिया वाहनों के लिए है, इसमें चालक को एक लाख रुपये बीमा कवर मिलेगा। ग्रामीण कार्ड अन्य वाहनों के लिए हैं, इस पर कोई बीमा लाभ नहीं है। ठाकले ने बताया कि शहर में 13 पंप हैं। कार्ड सुविधा फ्री प्राप्त की जा सकती है। पेटीएम, ई-वालेट अन्य डिजिटल सिस्टम से भी डीजल पेट्रोल खरीद कर सकते हैं। आईओसी अपने सभी पंपों पर जल्द स्वाइप मशीनें उपलब्ध कराएगा, जिससे नकदी बिना ही वाहनों र्में इंधन भरवाया जा सकेगा। कार्यक्रम में दिलीप जौहरी, शील धवन, लव गोयल, अधीर सक्सेना, राममूरत, अजय शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें