तस्करी के लिए बदनाम है ये इलाका
सरदारनगर चौकी क्षेत्र का गांव मजनूपुर और सेंधा-सेंधी पशु तस्करी के लिए बदनाम हैं। दलीपुर में अवैध शराब का धंधा भी फल-फूल रहा है। एक गांव में स्मैक तस्करी भी हो रही है। स्थानीय छुटभैये नेता पुलिस से दोस्ती कर क्षेत्र में कच्ची शराब और अवैध खनन का भी काम कर रहे थे।
चर्चा है कि एक इन्हीं में से एक नेता के इशारे पर पुलिस टीम ने दलाल की एंबुलेंस से जुआ पकड़ने के लिए आलमपुर में दबिश दी थी। इस दौरान जुआरियों के भागने से पुलिस ने आपा खो दिया और झुंझलाहट में संतोष शर्मा की बेतहाशा पिटाई कर दी।