फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: कुर्रा बंटवारा को लेकर लेखपाल के खिलाफ जांच शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री कार्यालय ने लिया संज्ञान, तहसीलदार से ली जानकारी
विज्ञापन

नवाबगंज। कुर्रा बंटवारा को लेकर ग्रामीण से एक लाख 70 हजार रुपये की मांग करने वाले आरोपी हलका लेखपाल के खिलाफ तहसीलदार ने जांच शुरू कर दी है। मामले में मुख्यमंत्री कार्यालय ने संज्ञान लेते हुए जांच रिपोर्ट तलब की है।
तहसील नवाबगंज के रम्पुरा तुलसीराम गांव के अर्जुन शर्मा का कहना है कि उन्होंने धारा 116 के वाद दायर किया था। वाद में सुनवाई के बाद हलका लेखपाल ने विधिक कुर्रा आंवटन करने के नाम पर रुपये ले लिए, जिसको उन्होंने चुपके से वीडियो बना लिया, लेकिन कुछ समय बाद लेखपाल ने विपक्षी से सांठगांठ कर कुर्रा उसके पक्ष में कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायत मिलने पर एसडीएम ने तहसीलदार को जांच कर रिपोर्ट तलब की है। इस मामले में बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री कार्यालय से तहसीलदार दुष्यंत प्रताप सिंह के पास फोन आया, जिसमें लेखपाल की जांच की प्रगति रिपोर्ट तलब की है। तहसीलदार दुष्यंत प्रताप सिंह ने बताया कि लेखपाल की जांच को राजस्व निरीक्षक को मौकेपर भेजा गया है। जांच रिपोर्ट अधिकारियों को भेज दी जाएगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें