फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: ग्राम पंचायत सुकटिया में विकास कार्यों की जांच शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
डीएम के निर्देश पर आए पशु चिकित्सा अधिकारी पहुंचे, ग्रामीणों से भी ली जानकारी
विज्ञापन

बहेड़ी। दमखोदा ब्लॉक की ग्राम पंचायत सुकटिया में गांव के सीसी रोड निर्माण कार्यों की जांच शुरू हो गई है। डीएम के निर्देश पर आए पशु चिकित्सा अधिकारी मनमोहन पांडे ने ग्रामीणों से भी जानकारी ली।
ग्रामीणों ने गांव में सीसी रोड निर्माण में धांधली सहित अन्य शिकायतें कीं। डीएम ने मुख्य जिला पशु चिकित्सा अधिकारी मनमोहन पांडे को जांच सौंपी थी। बरेली से जांच टीम गांव पहुंची तो उन्होंने गांव के सभी सीसी रोड का निरीक्षण किया। सीसी रोड को जगह-जगह तोड़कर उसकी गुणवत्ता की भी जांच की गई। नियमानुसार सीसी रोड का निर्माण में चार से पांच इंच की मोटाई होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायतकर्ता ग्रामीण संजय कुमार को टीम ने मौके पर बुलाकर बारीकी से जांच की। शिकायतकर्ता संजय कुमार ने बताया कि सीसी रोड को मानक के अनुरूप नहीं पाया गया। अब टीम अपनी जांच रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंपेगी। जब टीम गांव में जांच कर रही थी तो प्रधान पक्ष और विरोधी पक्ष के लोग कई बार सीसी रोड निर्माण की लंबाई, मोटाई और दूरी को लेकर आपस में उलझते दिखे। मौके पर मौजूद पुलिस दोनों पक्षों को बार-बार शांत कराते हुए दिखी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें