फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: अक्षर विहार तालाब प्रकरण की जांच शुरू, रिकॉर्ड तलब

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। सर्वे में अतिक्रमण और अवैध कब्जे की चपेट में मिले सौ तालाबों को कब्जामुक्त कराने की तैयारियों के बीच अक्षर विहार तालाब प्रकरण की जांच शुरू हो गई है। कब्जेदारी के मुद्दे पर नगर आयुक्त ने संबंधित अधिकारी और पटल प्रभारी से सभी पुराने रिकॉर्ड तलब किए हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को अमर उजाला ने अक्षर विहार तालाब पर कब्जेदारी प्रकरण की जांच, कार्रवाई और दोबारा कब्जे के बाद जांच रिपोर्ट सार्वजनिक न किए जाने का मामला प्रकाशित किया। प्रकरण का संज्ञान लेकर मंडलायुक्त शंभु कुमार ने नगर आयुक्त से जानकारी मांगी।
प्रकरण पुराना होने की वजह से नगर आयुक्त ने सभी दस्तावेजों की जांच के बाद आख्या देने के लिए कहा। साथ ही, संबंधित अफसर, पटल प्रभारियों को पुराने रिकाॅर्ड खंगालकर वास्तविक स्थिति से अवगत कराने के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर आयुक्त ने कहा कि पूर्व में हुई जांच, कार्रवाई के रिकॉर्ड तलब किए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें