फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अराज के गांव पहुंचा प्रशासनिक अमला

Fri, 19 Dec 2014 12:50 AM IST
बहेड़ी/बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
पिपरानानकार के डीएसआर कॉलेज में अमखेड़ा के छात्र अराज की मौत  मामले की मजिस्ट्रेटी जांच शुरू हो गई है। एसडीएम रामेश्वर नाथ तिवारी, एबीएसए देवेश राय, एसओ देवरनियां रामवीर सिंह यादव छात्र के घर पहुंचे और परिवार वालों समेत साथी छात्रों के बयान दर्ज किए।
विज्ञापन

 एसडीएम को पिता नसीम अहमद ने बताया कि कॉलेज प्रशासन ने मौत की जानकारी नहीं दी थी। भोजीपुरा अस्पताल से उनको पता चला था। बहन जीनम ने भी बयान दर्ज कराए। गांव वालों ने कहा कि कॉलेज की कोई मान्यता नहीं है, जबकि केजी से लेकर र्बीए, आईटीआई की भी कक्षाएं भी लगती हैं।


गांव डांग निवासी इम्तियाज अहमद ने एसडीएम को बताया कि उनके गांव के इलियास अहमद की पुत्री जैनब बी पहले दर्जे में पढ़ती है। इस घटना से हफ्ते भर पहले डीएसआर कॉलेज के टीचर ने फीस जमा न होने पर उसका हाथ तोड़ दिया था। बीएसए देवेश कुमार ने बताया कि कॉलेज प्रशासन ने अभी तक मान्यता के कागज नहीं उपलब्ध कराए हैं। एसडीएम ने पीड़ित पक्ष को न्याय का भरोसा दिलाया। एसडीएम ने डीएसआर कालेज जाकर परचा कब्जे में लिया। इसके बाद स्टाफ, क्लास टीचर और वैन चालक के अलग-अलग बयान दर्ज किए। अराज की क्लास रूम का भी निरीक्षण किया। प्रबंध तंत्र में से देर शाम तक वहां कोई नहीं आया।
विज्ञापन


यह है मामला
थाना जहानाबाद के गांव अमखेड़ा निवासी नसीम अहमद के पुत्र अराज इस कालेज में यूकेजी का छात्र था। 15 दिसंबर को उसकी संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। घरवालों ने कॉलेज प्रशासन पर फीस जमा न करने पर पिटाई कर मार डालने का आरोप लगाया था।

बिना मान्यता चल रहा है डीएसआर कॉलेज
एबीएसए की ओर से डायरेक्टर और मैनेजर के खिलाफ लिखा गया मुकदमा
बहेड़ी। बिना मान्यता स्कूल संचालन पर डीएसआर कॉलेज के मैनेजर और डायरेक्टर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। यह कार्रवाई एबीएसए की ओर से हुई है। कॉलेज का संचालन बिना मान्यता के पाए जाने पर डीएम के आदेश का पालन करते हुए एबीएसए देवेश राय ने कालेज के प्रबंधक देवेंद्र सिंह राठौर, निदेशक हरीश राठौर के खिलाफ देवरनियां थाने में मुकदमा कायम करा दिया है।

इधर एसडीएम ने तहसील के गैर मान्यता वाले स्कूलों की एक सूची डीएम को भेजीहै। इसमें एमएच एकेडमी पब्लिक स्कूल बालपुर, गोल्डन पब्लिक स्कूल चुरैला, सरस्वती विद्या मन्दिर चुरैला, गीताजंलि पब्लिक स्कूल गरगईया, शरत चंद्र मांटेसरी पब्लिक स्कूल कनमन, डिफेंस एकेडमी मोहनपुर, हमदर्द पब्लिक स्कूल अरसिया बोझ समेत दमखोदा व बहेड़ी ब्लाक के सौ से ज्यादा गैर मान्यता प्राप्त स्कूल शामिल हैं।


बगैर मान्यता के डीएसआर कॉलेज का संचालन किया जा रहा था और शिक्षा विभाग को इसकी भनक तक नहीं थी। कॉलेज के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जिले भर में बिना मान्यता के चल रहे स्कूलों पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन

-संजय कुमार डीएम बरेली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें