फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: पांच साल का रिकाॅर्ड लेकर लखनऊ लौटी जांच कमेटी

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली बिलों के संशोधन में 67 लाख रुपये की हेराफेरी का मामला
विज्ञापन

बरेली। बिजली बिलों में संशोधन और समायोजन के नाम पर 67 लाख रुपये की हेराफेरी के मामले में मुख्यालय की चार सदस्यीय कमेटी पांच साल का रिकाॅर्ड लेकर लखनऊ लौट गई है। आशंका है कि घपला कई करोड़ का हो सकता है। हेराफेरी में शामिल अभियंताओं की सीबीसी आईडी भी जांच कमेटी ने कब्जे में ले ली है।
तीन माह पहले विद्युत वितरण खंड तृतीय में 67 लाख रुपये का घपला सामने आया था। स्थानीय स्तर पर जांच कराई गई तो पता लगा तत्कालीन अधिशासी अभियंता अनुज गुप्ता ने 17.34 लाख और सुरेंद्र गौतम ने बिलों में संशोधन व समायोजन के नाम पर निगम को 49.67 लाख रुपये का चूना लगा दिया।
विज्ञापन

144 बिल पकड़ में आए जिनमें संशोधन किया गया। इनमें ज्यादातर बिल औद्योगिक इकाइयों के थे। मुख्य अभियंता ज्ञान प्रकाश ने गोपनीय रिपोर्ट मध्यांचल विद्युत वितरण निगम की एमडी रिया केजरीवाल को भेज दी। एमडी ने मुख्य अभियंता (मुख्यालय) रामनरेश की अध्यक्षता में चार सदस्यों की जांच कमेटी गठित कर दी।
विज्ञापन

जांच कमेटी में शामिल मुख्य अभियंता राम नरेश समेत अधिशासी अभियंता काॅमर्शियल मन्नु सिंह, अधिशासी अभियंता आइटी रंजीत कुमार व लेखाधिकारी सूरज कुमार बुधवार को बरेली पहुंचे। तीन दिन तक यहां रहकर पड़ताल करने के बाद शुक्रवार शाम रिकार्ड लेकर लखनऊ रवाना हो गए। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें