फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: तस्करों से बरामद रुपये व हाथापाई मामले में जांच शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
भमोरा। डोडा तस्करों से बरामद रुपयों को लेकर तस्करों के परिजनों और दरोगा के बीच हुई हाथापाई के मामले में सीओ ने संज्ञान लिया है। उन्होंने बृहस्पतिवार को भमोरा थाने में पुलिस स्टाफ के बयान दर्ज किए हैं।
विज्ञापन

भमोरा थाने के दरोगा श्याम सिंह ने सोमवार को 10 किलो डोडा के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था। सौदा होने पर एक तस्कर को छोड़ दिया, जबकि दो को जेल भेज दिया। इस मामले में जो फर्द बनाई गई, उसमें 70 हजार की जगह 21,220 रुपये बरामदगी दिखाई गई। बाद में रुपयों को लेकर तस्करों के परिजनों और दरोगा के बीच हाथापाई हो गई। मामले में वीडियो वायरल होने के बाद उच्चाधिकारियों के आदेश पर पांच लोगों को थाने से छोड़ा। सीओ आंवला ने पुलिस स्टाफ से बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें