फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: लुटेरों के अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़, मुठभेड़ में आठ आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। सीबीगंज थाना पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम की रविवार रात बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। इस दौरान बदायूं के बदमाश के पैर में गोली लगी है। पुलिस ने आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें दिल्ली, हरियाणा, बदायूं, बरेली और हरदोई के शातिर शामिल हैं।
विज्ञापन

एसपी सिटी मानुष पारीक ने बताया कि ट्यूलिया पुल के पास झाड़ियों में बदमाशों के छिपे होने की सूचना पर सीबीगंज पुलिस के साथ एसओजी ने वहां घेराबंदी की। खुद को घिरता देख बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में गोली लगी। पुलिस ने उसके समेत आठ शातिरों को गिरफ्तार कर लिया। थाने लाकर उनसे पूछताछ की गई।
घायल बदमाश की पहचान बदायूं के इस्लामनगर निवासी विकास कश्यप के रूप में हुई। एसपी सिटी के मुताबिक, दिल्ली में रह रहा विवेक उर्फ राणा (मूल निवासी गांव ईखखेड़ा, थाना इस्लामनगर, बदायूं) व दिल्ली में ही रह रहे अलीगढ़ निवासी आशू शर्मा, हरदोई के रामापुर निवासी अखिलेश सिंह, हरियाणा में रह रहे बरेली के फतेहगंज पश्चिमी थाना क्षेत्र के सतुइया पट्टी निवासी सोनू कश्यप, फतेहगंज पश्चिमी के ही अगरास निवासी सर्वेश कश्यप, दिल्ली के सिंंधु बॉर्डर निवासी सागर सहरावत व बदायूं के बिल्सी निवासी श्याम सुंदर को भी गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन

उनसे दो तमंचे, छह चाकू, चोरी की दो बाइक, 8 मोबाइल फोन, नकदी और शराब की बोतलें व गिलास बरामद किए गए।

छिनैती और लूट की कई घटनाएं कर चुके हैं
एसपी सिटी ने बताया कि आरोपी दिल्ली और हरियाणा में मोबाइल फोन छिनैती, चेन स्नेचिंग और लूट की कई घटनाएं कर चुके हैं। गिरोह के सरगना सर्वेश कश्यप ने बताया कि वह सिंधु बॉर्डर पर टेंट हाउस में काम करता है। वह सागर, अखिलेश, आशू, विवेक शर्मा व विकास आपस में दोस्त हैं। सोनू कश्यप उसका रिश्तेदार है, जो हरियाणा के पलवल में छोले-कुल्छे बेचता है। सोनू का दोस्त श्यामसुंदर वहीं गोलगप्पे की ठेली लगाता है। सभी बरेली में आकर फतेहगंज पश्चिमी के सराफों से और हाईवे पर लूट की योजना बना रहे थे। इसके लिए उन्होंने दीपक गुजराती नाम के युवक से नौ हजार रुपये में तमंचे और चाकू खरीदे थे। लूट से पहले शराब पार्टी के दौरान पकड़े गए। अमर उजाला ब्यूरो

सीबीगंज पुलिस ने बड़े गिरोह को वारदात से पहले ही पकड़ लिया। आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट लिखी गई है। गिरोह के अन्य सदस्यों व इनके जरिये की गई घटनाओं की जानकारी की जा रही है। एसएसपी ने टीम को पांच हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है। - मानुष पारीक, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें