फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: शिक्षा और शोध में एआई पर आज होगी अंतरराष्ट्रीय कार्यशाला

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। शिक्षा और शोध में जेनेरेटिव कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) विषय पर रुहेलखंड विश्वविद्यालय में मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय कार्यशाला आयोजित की जाएगी। इसमें देश-विदेश के 750 से अधिक प्रतिभागियों को एआई की बारीकियों से रूबरू कराया जाएगा।
विज्ञापन

यूनेस्को की ओर से अनुदानित कार्यशाला व प्रशिक्षण कार्यक्रम का पहला चरण एमबीए सभागार में सुबह 10:30 बजे से आयोजित होगा। इसमें शामिल होने के लिए 750 प्रतिभागियों ने अब तक ऑनलाइन पंजीकरण कराया है। वहीं, सुबह 9:30 बजे से विद्यार्थी ऑफलाइन पंजीकरण भी विश्वविद्यालय परिसर में करा सकते हैं। इसमें कनाडा, वियतनाम, नाइजीरिया, स्पेन, यूके के वक्ता शामिल रहेंगे।
सचिव डॉ. नीरज कुमार के अनुसार प्रशिक्षणार्थियों का एआई के बारे में वर्तमान कुशलता और दक्षता का आकलन किया जाएगा। यह चार चरणों में चलेगी। दूसरे चरण (21 दिसंबर) में इन्हीं प्रशिक्षणार्थियों को एआई के अनुप्रयोगों व तीसरे चरण (21 फरवरी) में दोबारा कौशल व दक्षता का आकलन होगा। 25 अप्रैल को पोस्ट कार्यशाला होगी।
विज्ञापन

इसमें अल्जीरिया, बांग्लादेश, नेपाल, बिहार, केरल, पश्चिम बंगाल, मध्यप्रदेश के प्रशिक्षणार्थी प्रतिभाग करेंगे। जेनेरेटिव-एआई के अनुप्रयोग संबंधित शिक्षण अधिगम सामग्री का निर्माण किया जाएगा। यह वेबसाइट पर ओपन लर्निंग रिसोर्स की तरह उपलब्ध रहेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें