बरेली। बरेली डिस्ट्रिक्ट नॉर्मल, ब्लाइंड एंड डेफ जूडो एसोसिएशन और विनायक इंटरनेशनल स्कूल की ओर से 25 अप्रैल को इंटर स्कूल जूडो चैंपियनशिप -2026 का आयोजन किया जा रहा है।
उत्तर प्रदेश जूडो एसोसिएशन से संबद्ध यह चैंपियनशिप फरीदपुर स्थित विनायक इंटरनेशनल स्कूल के परिसर में आयोजित होगी। सचिव शादाब आलम ने बताया कि इसमें विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राएं भाग लेंगे। यह आयोजन सामान्य वर्ग के खिलाड़ियों के साथ दिव्यांग (मूक-बधिर एवं दृष्टिबाधित) खिलाड़ियों की भागीदारी भी सुनिश्चित करेगा।
बरेली, बदायूं, कासगंज, शाहजहांपुर के करीब 200 खिलाड़ी प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। आयोजन समिति के अनुसार, प्रतियोगिता की तैयारियां जोरों पर हैं। आयोजन स्थल पर अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप मैट और सुरक्षा व्यवस्था का ध्यान रखा जा रहा है।