रोटरी क्लब बरेली साउथ और बीएल एग्रो की ओर से आयोजित इंटर स्कूल बैडमिंटन टूर्नामेंट में शटलराें ने खूब पसीना बहाया। लड़कों और लड़कियाें की तीन वर्ग में हुई प्रतियोगिता के दौरान जीआरएम के शटलरों ने बाजी मारी। इन्होंने तीन वर्गों में पहला स्थान प्राप्त किया है, जबकि अन्य तीन वर्ग में एयरफोर्स, जीपीएम और सेंट मारिया भी आगे रहा। ये सभी टीमें सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं। सेमीफाइनल जीतने के वाली टीमों का फाइनल मुकाबला भी शुक्रवार को ही होगा। पुरस्कार वितरण भी होगा।
डोरी लाल अग्रवाल स्पोर्ट्स स्टेडियम के मल्टी परपज हॉल में चल रहे टूर्नामेंट में कक्षा चार से इंटरमीडिएट तक के छात्र भाग ले रहे हैं। लड़काें की 29 टीमें और लड़कियाें की 23 टीमों ने हिस्सा लिया। शुभारंभ डीआईजी आशुतोष कुमार और रोटरी गवर्नर डॉ. रवि मेहरा ने किया। डीआईजी ने कहा कि आज मोबाइल और कंप्यूटर की दुनिया में बच्चाें को मैदान तक लाना बड़ी बात है। इससे इनकी प्रतिभा निखरेगी। डॉ. रवि मेहरा ने खिलाड़ियाें का हौसला बढ़ाया। बीएल एग्रो के प्रेम शर्मा की ओर से प्रतिभागियाें को टी शर्ट वितरित की गई। अध्यक्ष अजय जसोरिया ने सभी का स्वागत किया। इस मौके पर बैडमिंटन एसोसिएशन के दीदार सिंह, हिमांक, दिनेश, आरएसओ मुद्रिका पाठक का सहयोग रहा। प्रतियोगिता में अनूप अग्रवाल, अनिल अग्रवाल, संदीप मेहरा, गौतम सक्सेना, संजय अग्रवाल, अनुपम कपूर, राजीव बूबना, अमित मेहरोत्रा, पंकज टंडन व अन्य दिन भर बच्चाें की सहायता में जुटे रहे।
ये शटलर पहुंचे सेमीफाइनल में
सीनियर ब्वायज- जीआरएम के निशांत व श्रेष्ठ, बिशप के हिमांशु और समर्थ, जीआईसी के प्रीत और अनुज, महर्षि विद्या मंदिर के प्रशांत और गौतम
जूनियर ब्वायज- एयरफोर्स के नमन व अर्णव, जीपीएम के यश व अर्पित, हार्टमैन के तुषार व शान, बीबीएल के अभि मंडवाल व वैभव
सब जूनियर- जीआरएम के शौर्य व कुशाग्र, सेंट फ्रांसिस के अनुवाद व गिरधर गोपाल, वंडर ईयर के अरशद व जीशान, माधवराव के स्पर्श व अर्णव
सीनियर गर्ल्स- जीपीएम की काव्या व अल्कामा, केसर इंटर की दीपिका व शिवानी, सेंट मारिया की युविका और गार्गी, सेंट फ्रांसिस की राधिका व राशिल
जूनियर गर्ल्स- जीआरएम की निहारिका व अभिश्री, हार्टमैन की श्रेया व अनामिका, पद्मावती एकेडमी की वाणी व पायल, चिक्कर की प्राची व गौरी
सब जूनियर- सेंट मारिया की निहारिका व अभिश्री, एपीएस की शीतल व अक्षिता, चिक्कर की रिश्ता व ईरानी, हार्टमैन की खुशी और कायना