फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं हुई परीक्षा की तैयारी तो इंटर के छात्र ने जान दी

Wed, 13 Jan 2016 02:26 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। इंटरमीडिएट के छात्र ने बोर्ड परीक्षा की तैयारी न हो पाने पर ट्रेन से कटकर जान दे दी। उसके पास से मिला सुसाइड नोट पढ़ाई को लेकर बढते तनाव को दर्शाता है। उसमें लिखा है कि फेल होने के डर से वह आत्महत्या कर रहा है। सुसाइड नोट पर लिखे बहनोई के नंबर पर संपर्क कर पुलिस ने शव की शिनाख्त कराई।
विज्ञापन

पीलीभीत के बिलसंडा क्षेत्र के गांव वाहनपुरा निवासी छोटे लाल का 17 वर्षीय बेटा डालचंद फरीदपुर के सीएस इंटर कॉलेज में 12वीं में पढ़ता था। वह भुता के गांव भरपुर निवासी अपने बहनोई सुरेशपाल के घर रहता था और यहीं से साइकिल से कॉलेज आता जाता था। साथ ही डालचंद पढ़ाई के बाद सुरेशपाल के मेडिकल स्टोर पर भी बैठता था। मंगलवार सुबह वह घर से कॉलेज आने की बात कहकर घर से निकला और दोपहर के समय उसने पीताम्बरपुर रेलवे स्टेशन के पास यार्ड में लाइन नंबर चार पर ट्रेन से कटकर खुदकुशी कर ली। उसकी जेब से मिले सुसाइड नोट में लिखा था कि वह परीक्षा की तैयारी नहीं कर पाया है। फेल होने का डर उसे सता रहा था। उसकी बहन और बहनोई बहुत अच्छे इंसान हैं। वह अपनी मौत का खुद जिम्मेदार है। इंस्पेक्टर जीआरपी चंद्रशेखर गुप्ता ने बताया कि छात्र ने फेल होने के डर से खुदकुशी की है। उसके शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। घर में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें