फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंटरनेट बंदी में सेंधमारी.. थर्ड पार्टी एप से चला इंटरनेट

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। नागरिकता संशोधन कानून के विरोध के चलते बृहस्पतिवार रात 11 बजे से जिला प्रशासन ने इंटरनेट बंद करा दिया था। मगर इंटरनेट के दीवानों ने इसका भी तोड़ निकाल लिया। इंटरनेट बंद होने की सूचना जारी होते ही तमाम लोगों ने गूगल प्ले स्टोर पर मौजूद इन थर्ड पार्टी एप को अपने मोबाइल में डाउनलोड कर सेवा बहाल होने तक धड़ल्ले से इसका इस्तेमाल किया। इन पर न तो साइबर टीम का जोर चला और न ही मोबाइल नेटवर्क प्रदाता कंपनियों का।
विज्ञापन

आईटी एक्सपर्ट का कहना है कि गूगल प्ले स्टोर पर तमाम ऐसे थर्ड पार्टी एप मौजूद हैं, जो इंस्टाल होने के बाद बिना इंटरनेट के भी इंटरनेट का इस्तेमाल किया जा सकता है। यह एप्लीकेशन इस्तेमाल करने वाले व्यक्ति के आसपास मौजूद इंटरनेट कनेक्शन में सेंधमारी कर अपने यूजर को इंटरनेट उपलब्ध कराती हैं। बृहस्पतिवार रात 11 बजे इंटरनेट सेवा बंद होने की सूचना जारी होते ही तमाम लोगों ने ऐसा किया। हालांकि इन एप के जरिये 100 एमबी तक रोजाना मुफ्त इस्तेमाल की सुविधा ही मिलती है। इसके बाद यूजर को भुगतान करना होता है।
दो तरफा चूना लगा रहे ऐसे एप
चोरी से इंटरनेट मुहैया कराने वाले एप्लीकेशन लोगों को दो तरफा चूना लगा रहे हैं। इसमें इंटरनेट इस्तेमाल करने वाले से तो रुपये लिए जाते हैं लेकिन जिसका डाटा इस्तेमाल किया जाता है, उसे इसकी भनक तक नहीं लगती।
विज्ञापन


असुरक्षित है इस्तेमाल, प्रतिबंधित साइट पर भी कर सकते हैं सर्फिंग
इंटरनेट सुरक्षा में सेंधमारी करने वाली कुछ एप्लीकेशन का यह भी दावा है कि उनकी मदद से आप प्रतिबंधित साइट पर भी सर्फिंग कर सकते हैं। आईटी विशेषज्ञ का कहना है कि इन वेबसाइट पर लगाए प्रतिबंध को तोड़कर ऐसा करना संभव है। मगर यह सुरक्षित नहीं है क्योंकि इस तरह के एप्लीकेशन आपका सुरक्षित डाटा भी चोरी कर सकते हैं।

विशेषज्ञ की बात
इस तरह की एप्लीकेशन यूजर से उसके स्थान की डिटेल लेकर वहां वीपीएन बना कर लेते हैं। इंटरनेट सुविधा मुहैया कराने के कई तरीके होते, जिनके जरिये ही ऐसा किया जाता है। कुछ एप्लीकेशन पासवर्ड ब्रेक करते हैं तो कुछ वाईपास कर इंटरनेट मुहैया कराते हैं। मगर इस तरह की एप्लीकेशन का इस्तेमाल सुरक्षित नहीं होता है।
विज्ञापन

- विनय ऋषिवाल, एसोसिएट प्रोफेसर, सीएसआईटी, रुहेलखंड विश्वविद्यालय
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें