फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतंकी साजिश की आशंका पर खुफिया एजेंसियां जांच में जुटीं

Wed, 06 Dec 2017 02:00 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
सोमवार को श्रमजीवी एक्सप्रेस के सामने लोहे की रॉड आने पर ड्राइवर के इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन रोके जाने के मामले की खुफिया एजेंसियों ने जांच शुरू कर दी है। दरअसल, इस घटना के पीछे आतंकी साजिश की आशंका भी जताई गई है, लिहाजा खुफियां एजेंसियां इसे बेहद गंभीरता से ले रही हैं। उधर, इस प्रकरण की रिपोर्ट मुरादाबाद मंडल के डीआरएम एके सिंघल को भेज दी गई है। ट्रेन ड्राइवर के बयान भी दर्ज किए गए हैं। तकनीकी टीम ने इंजन और मौके का मुआयना करने के बाद इस बात की पुष्टि की है कि ट्रैक पर लोहे की कोई भारी-भरकम चीज मौजूद थी। उससे टकराने पर इंजन के सेफ गार्ड पर दो जगह स्पॉट भी आए हैं। मंगलवार को रेलवे की टीम ने फिर कलक्टरबकगंज स्टेशन के पास ट्रैक का मुआयना किया। 
विज्ञापन

सोमवार शाम करीब पांच बजे सीबीगंज स्थित कलक्टरबकगंज स्टेशन के पास श्रमजीवी एक्सप्रेस 12392 के लोको पायलट ने ट्रैक पर लोहे की रॉड जैसी कोई चीज पड़ी देखी तो उन्होंने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन रोकी लेकिन रुकते-रुकते इंजन उससे टकरा गया। इससे ट्रेन को तेज झटका लगा। पायलट ने नीचे उतरकर इंजन को जांचा और कंट्रोलरूम को सूचना दी। लोको पायलट को ट्रैक पर लोहे की रॉड के और भी कई छोटे टुकड़े पड़े मिलेे। इन्हें लोको पायलट ने उठाकर किनारे फेंक दिया था। बरेली और शाहजहांपुर जंक्शन पर ट्रेन का तकनीकी टीम से मुआयना कराया गया। जांच में इंजन के ठीक मिलने के बाद ट्रेन को लखनऊ रवाना कर दिया गया था। मंगलवार को रेलवे की तकनीकी टीमों के साथ ही खुफिया एजेंसियों ने मौका मुआयना कर घटना की बाबत साक्ष्य जुटाए। हालांकि अब तक यह पता नहीं चल सका है कि ट्रैक पर इंजन से टकराने वाली लोहे की चीज क्या थी और वहां कैसे पहुंची।

लोको पायलट के दर्ज हुए थे बयान 
रेलवे ट्रैक पर लोहे की रॉड से श्रमजीवी एक्सप्रेस का इंजन टकराने के मामले की रिपोर्ट मुरादाबाद मंडल मुख्यालय के डीआरएम एके सिंघल को भेज दी गई है। सोमवार को कलक्टबकरगंज के पास हादसा टलने के बाद शाहजहांपुर में ट्रेन का मुआयना करने के साथ ही पायलट के बयान भी दर्ज किए गए थे। स्टेशन अधीक्षक ओमशिव अवस्थी ने बताया कि मामले की उच्चस्तरीय जांच चल रही है। लोको पायलट ने अपने बयान में यही कहा है कि इंजन की टक्कर लगने के बाद लोहे की रॉडनुमा भारी-भरकम चीज छिटककर कहीं दूर जा गिरी। कुछ छोटे टुकड़े मौके पर मिले थे, जिन्हें उठाकर उन्होंने किनारे फेंक दिया। उधर, तकनीकी टीम ने इंजन की जांच करने के बाद इस बात की पुष्टि की है कि लोहे की कोई भारी-भरकम चीज इंजन से टकराई थी। इसके इंजन के सेफ गार्ड पर दो जगह स्पॉट भी थे। हालांकि इससे इंजन की कार्यक्षमता पर कोई फर्क नहीं पड़ा था, लिहाजा ट्रेन को रवाना कर दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें