फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: एक साल से नहीं कराया बीमा, सड़क पर सरपट दौड़ रहीं प्राइवेट बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। जिले में प्राइवेट बसें लोगों की जान जाेखिम में डालकर सड़कों पर दौड़ रहीं है। बुधवार को हकीकत देखी तो पता लगा कि संचालक जिन बसों के फिट होने का दावा कर रहे हैं, उनका एक साल से बीमा ही नहीं है। बीमा के अभाव में इन बसों की फिटनेस नहीं कराई गई है। जिले भर में संचालित ऐसी प्राइवेट बसों से कभी बड़ा हादसा हो सकता है।
विज्ञापन


परिवहन विभाग की आंखों में धूल झोंककर प्राइवेट बसाें के संचालक बसों का संचालन करते आ रहे हैं। कई बार इन बसों की वजह से बड़े हादसे होते बच गए हैं। परिवहन विभाग चेकिंग अभियान तो चलाता है लेकिन इन बसों की ओर ध्यान नहीं जाता। टीम ने बुधवार को पड़ताल की तो सामने आया कि प्राइवेट बस स्टैंड से बस संख्या यूपी 24 एच 6592 का बीमा 19 सितंबर 2023 को ही खत्म हो चुका है लेकिन बस सवारियां बैठाकर सड़कों पर दौड़ लगा रही है। बस की फिटनेस भी नहीं है दूसरी बस यूपी 25 एटी 2021 का बीमा जून 2024 में ही समाप्त हो गया है लेकिन बस संचालित हो रही है।
बसों की हालत भी ठीक नहीं है। कई अन्य बसों का संचालन भी बड़े स्तर पर बिना फिटनेस को हो रहा है। नाम न छापने की शर्त पर एक बस के संचालक ने बताया कि बिल्सी-इस्लामनगर रोड पर 80 फीसदी प्राइवेट बसें फर्जी तरीके से संचालित हो रहीं है। इन बसों के बीमा नहीं हैं। फिटनेस तक नहीं कराई गई है। कार्रवाई से बचाने के लिए फर्जी बीमा पर्ची साथ में लेकर चल रहे हैं। भरकुईया के पास एक साल पहले 8423 बस से एक्सीडेंट हुआ था। तब मामला खुला था। इस बस के संचालक ने फर्जी बीमा बनवाकर बस को संचालित किया हुआ था। अब एक साल बीत जाने के बाद भी बस सिविल लाइन थाने पर ही खड़ी है। इसी के साथ अलापुर, सखानू, बिल्सी आदि स्थानों पर इन बसों से कई बार हादसे हो चुके हैं। बावजूद इसके मानकों की अनदेखी कर बसों का संचालन किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन




30 बसें फर्जी तरीके से हो रहीं संचालित
प्राइवेट बस स्टैंड पर खड़ी बस पर बैठने से पहले कोई नहीं पूछता कि इस बस का बीमा व फिटनेस है या नहीं। भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग जल्दी में रहते और इन फर्जी बसों में यात्रा कर अपनी जान जोखिम में डालते आ रहे हैं। प्राइवेट बस स्टैंड से करीब 30 बसें फर्जी बीमा व फिटनेस से संचालित हो रहीं हैं।



एक दो बसों की शिकायत मिली जिनको चेक करके बंद करा दिया गया था। अगर बिना बीमा और फिटनेस के बसों का संचालन हो रहा है तो कठोर कार्रवाई होगी। किसी कीमत पर ऐसे लोगों को बख्शा नहीं जाएगा। चेक करके कार्रवाई करेंगे। -अमरीश कुमार, एआरटीओ प्रवर्तन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें