फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीआरडीए दफ्तर से कर्मचारियों की बीमा फाइल गायब

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। डीआरडीए दफ्तर से कर्मचारियों की बीमा फाइल गायब हो गई है। अफसरों ने जब पटल बाबू से बीमा फाइल मांगी तो जवाब मिला कि जिनके पास पहले बीमा फाइल थी, वह रिटायर होने के बाद देकर ही नहीं गए।
विज्ञापन

फाइलें गायब होने के पीछे पूर्व कर्मचारियों का ही हाथ बताया जा रहा है क्योंकि उनको ही पता होता है कि कौन सी फाइल कहां रखी है। डीआरडीए कर्मचारी जहां बैठते हैं, उनके बिल्कुल कोने पर एक अस्थाई स्टोर बना है। अधिकांश पुराने रिकार्ड वहीं पर रखे जाते हैं। उसी में फोटो स्टेट मशीन भी रखी है। स्टोर में अक्सर कर्मचारी फोटो स्टेट करने जाते रहते हैं। डीआरडीए के ही एक कर्मचारी की मानें तो कुछ समय पहले एक पूर्व कर्मचारी दफ्तर आया था। वह फोटो स्टेट के बहाने स्टोर में घुस गया और वहां से बड़ी संख्या में रिकार्डोँ का गट्ठर बांधकर अपने साथ ले गया। संभवत: उसी गठ्ठर में कर्मचारियों की बीमा की फाइल भी थी। इसके अलावा गट्ठर में एनआरएलएम प्रचार-प्रसार की सामग्री और समूहों के पुराने रिकार्ड भी बताए जा रहे हैं। वह सब अब गायब हैं। रिकार्ड गायब होने से पटल बाबू परेशान हैं।
‘ डीआरडीए कर्मचारियों की बीमा फाइल नहीं मिल रही है। हमने भी फाइल तलाश की, लेकिन नहीं मिली। कहीं रख दी होगी। फिर से तलाशेंगे। हो सकता है कि दोबारा में मिल जाए। फाइल नहीं मिलने की स्थिति में दोषी कर्मचारी पर कार्रवाई होगी।’
विज्ञापन
विज्ञापन

- वीके यादव, परियोजना निदेशक डीआरडीए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें